भारतीय राजनितीक दल विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
वंचित बहुजन आघाड़ी (अनुवाद: वंचित बहुजनों का गठबंधन) 20 मार्च 2018 को प्रकाश आम्बेडकर द्वारा स्थापित एक भारतीय राजनीतिक पार्टी है।[1] इस पार्टी की विचारधारा मुख्य रूप से संविधानवाद, आम्बेडकरवाद, धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और प्रगतिवाद पर जोर देती है और यह उन राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन बनाती है जो उनके वैचारिक उद्देश्यों के साथ होते हैं।[2] वंचित बहुजन आघाड़ी ने लोकसभा चुनाव 2019 से पहले 15 मार्च 2019 को राजनीतिक दल का पंजीकरण किया।[3] ये पार्टी लगभग 100 सामाजिक संगठनों द्वारा समर्थित है।[4][5] भारिपा बहुजन महासंघ के अध्यक्ष प्रकाश आम्बेडकर वंचित बहुजन आघाड़ी के सुप्रीमो हैं। यह राजनीतिक दल महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019 में सभी 48 सीटों में से 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था, और बाकी औरंगाबाद की 1 सिट पर एआईएमआईएम लड़ा था।[6][7] औरंगाबाद की इस सीट पर एआईएमआईएम के उम्मीदार इम्तियाझ जलील जीत गये। किंतु वंचित बहुजन आघाड़ी महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019 में किसी भी सीट पर नहीं जीत पाई, किंतु उन्हें राज्य का 41 लाख (7.3%) से अधिक मतदान प्राप्त हुआ। वंचित बहुजन आघाडी का महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव 2019 के पूर्व ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से गठबंधन हुआ था, जो महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के पूर्व सप्टेंबर 2019 में टूट गया।
![]() | यह लेख एक विज्ञापन की तरह लिखा हुआ है। कृपया इस लेख को तटस्थ दृष्टिकोण से पुन: लिखने में मदद करें। ऐसे स्पष्ट विज्ञापन जिन्हें ज्ञानकोषीय बनाने के लिये मौलिक रूप से लिखने की आवश्यकता होगी, उन्हें शीघ्र हटाने हेतु चिन्हित करने के लिए {{शीह-व7}} का प्रयोग करें। (दिसम्बर 2020) |
वंचित बहुजन आघाड़ी | |
---|---|
![]() | |
संक्षेपाक्षर | वंबआ, वीबीए |
नेता | प्रकाश आम्बेडकर |
दल अध्यक्ष | प्रकाश आम्बेडकर |
गठन | 20 मार्च 2018 |
विचारधारा |
• संविधानवाद • आम्बेडकरवाद • भारतीय राष्ट्रवाद • नागरिक राष्ट्रवाद • सामाजिक न्याय • सामाजिक समानता • लोकतंत्र • धर्मनिरपेक्षता • समाजवाद • प्रगतिवाद |
रंग | नीला |
जालस्थल | http://joinvba.com |
भारत की राजनीति राजनैतिक दल चुनाव |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.