रेमन मैगसेसे पुरस्कार
एशियाई पुरस्कार विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
रमन मैगसेसे पुरस्कार (Ramon Magsaysay Award) एशिया के व्यक्तियों एवं संस्थाओं को उनके अपने क्षेत्र में विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने के लिये प्रदान किया जाता है। इसे प्राय: एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। यह रमन मैगसेसे पुरस्कार फाउन्डेशन द्वारा फ़िलीपीन्स के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की याद में दिया जाता है। भारत में सबसे पहले विनोबा भावे थे।महिला किरण बेदी थी,
रेमन मैगसेसे पुरस्कार | |
---|---|
वर्णन | सरकारी सेवा में उत्कृष्ट योगदान, सार्वजनिक सेवा, सामुदायिक नेतृत्व, पत्रकारिता, साहित्य और रचनात्मक संचार कला, शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझ और उभरते नेतृत्व |
देश | फ़िलीपीन्स |
प्रथम सम्मानित | 1958 |
जालस्थल | http://www.rmaf.org.ph |
इतिहास
यह पुरस्कार न्यूयॉर्क स्थित "रॉकफेलर ब्रदर्स फण्ड" के ट्रस्टियों द्वारा सन् 1957 में स्थापित किया गया। फिलिपिन्स की सरकार की सहमति से वहाँ के भूतपूर्व राष्ट्रपति रमन मैगसेसे की स्मृति में यह पुरस्कार आरम्भ किया गया ताकि उनकी आम जनता की साहसपूर्वक सेवा, लोकतांत्रिक समाज में व्यावहारिक आदर्शवादिता एवं निर्मल सरकारी चरित्र की याद को ताजा रखा जा सके!
भारतीय विजेताओ की सूची
वर्ष | प्राप्तकर्ता का नाम | क्षेत्र |
2019 | रविश कुमार | पत्रकारिता |
2018 | भरत वाटवानी (मनोवैज्ञानिक) | समाज सेवा |
2018 | सोनम वांगचुक (अभियंता) | समाज सेवा |
2016 | बेज़वाडा विल्सन | जनसेवा |
2016 | टी. एम. कृष्णा | सामाजिक एकजुटता |
2015 | संजीव चतुर्वेदी | भ्रष्टाचार के विरुद्ध |
2015 | अंशु गुप्ता | सामाजिक कार्य |
2012 | कुलांदेई फ्रांसिस | सामाजिक कार्य |
2011 | नीलिमा मिश्रा | सामाजिक कार्य |
2011 | हरीश हांडे | – |
2009 | दीप जोशी | सामाजिक कार्यकर्ता |
2008 | मंदाकिनी आम्टे | आदिवासी कल्याण कार्य |
2008 | प्रकाश आम्टे | आदिवासी कल्याण कार्य |
2007 | पालागुम्मि साईनाथ | साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला |
2006 | अरविंद केजरीवाल | आपातकालीन नेतृत्व |
2005 | वी. शांता | जनसेवा |
2004 | लक्ष्मीनारायण रामदास | शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता |
2003 | शांता सिन्हा | सामुदायिक नेतृत्व |
2003 | जेम्स माइकल लिंगदोह | शासकीय सेवा |
2002 | संदीप पांडेय | आपातकालीन नेतृत्व |
2001 | राजेन्द्र सिंह | सामुदायिक नेतृत्व |
2000 | जॉकिन अर्पुथम | शांति और अंतर्राष्ट्रीय समझौता |
2000 | अरुणा रॉय | सामुदायिक नेतृत्व |
1997 | महेश चन्द्र मेहता | जनसेवा |
1997 | महाश्वेता देवी | साहित्य, पत्रकारिता तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला |
1996 | टी. एन. शेषण | शासकीय सेवा |
1996 | पांडुरंग अठावले | सामुदायिक नेतृत्व |
1994 | किरण बेदी | शासकीय सेवा |
1993 | बानू कोयाजी | जनसेवा |
1992 | पंडित रविशंकर | पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला |
1991 | के. वी. सुबन्ना | पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला |
1989 | लक्ष्मीचंद जैन | जनसेवा |
1985 | मुरलीधर देवीदास आमटे | जनसेवा |
1984 | आर के लक्ष्मण | पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला |
1982 | चण्डी प्रसाद भट्ट | सामुदायिक नेतृत्व |
1982 | मनीभाई देसाई | जनसेवा |
1982 | अरुण शौरी | पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला |
1981 | गौर किशोर घोष | पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला |
1981 | प्रमोद करण सेठी | सामुदायिक नेतृत्व |
1979 | राजनकांत अरोल | सामुदायिक नेतृत्व |
1979 | माबेला अरोल | सामुदायिक नेतृत्व |
1977 | इला रमेश भट्ट | सामुदायिक नेतृत्व |
1976 | शम्भु मित्रा | पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला |
1975 | बी. जी. वर्गीज़ | पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला |
1974 | एम एस सुब्बुलक्ष्मी | जनसेवा |
1971 | एम. एस. स्वामीनाथन | सामुदायिक नेतृत्व |
1967 | सत्यजीत रे | पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संप्रेषण कला |
1966 | कमला देवी चटोपाध्याय | सामुदायिक नेतृत्व |
1965 | जयप्रकाश नारायण | जनसेवा |
1963 | डी. एन. खुरोदे | सामुदायिक नेतृत्व |
1963 | त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल | सामुदायिक नेतृत्व |
1963 | वर्गीज कुरियन | सामुदायिक नेतृत्व |
1962 | मदर टेरेसा | अंतर्राष्ट्रीय सद्भाव |
1961 | अमिताभ चौधरी | पत्रकारिता, साहित्य तथा सृजनात्मक संवाद कला |
1959 | सी. डी. देशमुख | शासकीय सेवा |
1958 | विनोबा भावे | सामुदायिक नेतृत्व |
पुरस्कार की श्रेणियाँ
- सरकारी सेवा (Government Service)
- सार्वजनिक सेवा (Public Service)
- सामुदायिक नेतृत्व (Community Leadership)
- पत्रकारिता, साहित्य एव सृजनात्मक संचार कलाएँ (Journalism, Literature and Creative Communication Arts)
- शान्ति एवं अन्तरराष्ट्रीय सद्भावना (Peace and International Understanding)
- उभरता हुआ नेतृत्व (Emergent Leadership
बाहरी कड़ियाँ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.