राम शस्त्र

1995 की संजय गुप्ता की फ़िल्म विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

राम शस्त्र

राम शस्त्र 1995 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे संजय गुप्ता द्वारा निर्देशित किया गया है। फ़िल्म में जैकी श्रॉफ, आदित्य पंचोली, मनीषा कोइराला और दीप्ति भटनागर मुख्य भूमिकाओं में हैं।[1]

सामान्य तथ्य राम शस्त्र, निर्देशक ...
राम शस्त्र
Thumb
राम शस्त्र का पोस्टर
निर्देशक संजय गुप्ता
निर्माता फ़िरोज़ नाडियाडवाला
अभिनेता जैकी श्रॉफ,
मनीषा कोइराला,
दीप्ती भटनागर,
असरानी
संगीतकार अनु मलिक
प्रदर्शन तिथियाँ
10 नवंबर, 1995
देश भारत
भाषा हिन्दी
बंद करें

फ़िल्म का विषय 1990 की अमेरिकी फ़िल्म हार्ड टू किल से प्रेरित है। इस विषय को पहले 1994 की फ़िल्म चीता में भी अपनाया गया था।

संक्षेप

एक अमीर अपराधी ढोंगा (अनुपम खेर), पुलिस कमिश्नर (दारा सिंह) की हत्या की योजना बनाता है। लेकिन उसका हमला तब नाकाम हो जाता है जब उसके छोटे भाई को राम सिन्हा (जैकी श्रॉफ) द्वारा मार दिया जाता है। ढोंगा पांच साल के लिए जेल चला जाता है और अपने भाई के अपमान और हत्या का बदला लेने की कसम खाता है। बाद में राम सिन्हा एक इंस्पेक्टर बन जाता है और साथी इंस्पेक्टर कवि (आदित्य पंचोली) के साथ मिलकर विभिन्न ड्रग डीलरों और दलालों को कैद करता है। इनमें ढोंगा के लिए काम करने वाले भी शामिल होते हैं।

राम, कवि की बहन अंजलि (मनीषा कोइराला) से शादी करता है और एक बेटे का पिता बनता है। ढोंगा जेल से वापस आता है और पुलिस कमिश्नर का सम्मान पाने के उद्देश्य से कुछ पुलिस वालों और अपने वकील श्रीवास्तव (आलोक नाथ) की मदद से कानूनी रूप से अपने आपराधिक साम्राज्य को चलाने की योजना बनाता है। ढोंगा का दूसरा भाई सतपाल (मुकेश ऋषि) राम के घर में नशीली दवाएं छुपा देता है। लेकिन राम, रितु (दीप्ती भटनागर) की मदद से अपनी गिरफ्तारी से बच निकलता है। वह कमिश्नर के सामने अपनी बेगुनाही साबित करता है और अपने बेटे और कवि को बचाते हुए अपने सभी दुश्मनों को मार देता है।

मुख्य कलाकार

संगीत

सभी अनु मलिक द्वारा संगीतबद्ध।

अधिक जानकारी क्र॰, शीर्षक ...
क्र॰शीर्षकगीतकारगायकअवधि
1."चक लांगे"माया गोविन्दगुरदास मान, सुनीता राव6:44
2."लव मशीन"देव कोहलीउषा उथुप5:54
3."ओ मैं तेरा तुम मेरे हो"देव कोहलीकुमार सानु, अलका यागनिक7:24
4."प्यार प्यार प्यार मुझे प्यार हो गया"देव कोहलीअलका यागनिक8:35
5."तेरा चेहरा ना देखूं अगर"इन्दीवरविनोद राठौड़, अलका यागनिक7:46
6."तेरा चेहरा ना देखूं अगर — महिला"इन्दीवरअलका यागनिक7:46
7."तुझे मांगा था तुझे पाया है"राहत इन्दौरीविनोद राठौड़, अलका यागनिक9:03
बंद करें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.