शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य

राजस्थान के जिले

भारत के राजस्थान राज्य के जिलों कि सूची विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

राजस्थान के जिले
Remove ads

राजस्थान राज्य भारत के उत्तरी-पश्चिमी भाग में 23°3′ से 30°12′ उत्तरी अक्षांश से 69°30′ से 78°17′ पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है। राजस्थान में कुल जिलों की संख्या 41 हैं और संभागो (मंडल) की संख्या 7 हैं।

Thumb
2025 में नए 41 जिलों वाला राजस्थान राज्य

जिला प्रशासन

जिला प्रबंधन की ज़िम्मेदारियाँ अखिल भारतीय अधिकारियों और राज्य द्वारा नियुक्त अधिकारियों द्वारा निभाई जाती हैं। प्रत्येक जिले में अखिल भारतीय अधिकारी एक डिप्टी कमिश्नर या जिला मजिस्ट्रेट (भारतीय प्रशासनिक सेवा से), एक पुलिस अधीक्षक (भारतीय पुलिस सेवा से) और एक उप वन संरक्षक (भारतीय वन सेवा से) होते हैं, जिनमें से प्रत्येक को राजस्थान राज्य की विभिन्न सेवाओं के अधिकारियों द्वारा सहायता प्रदान की जाती है। राज्य द्वारा नियुक्त अधिकारी स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य प्राथमिक सुविधाओं जैसे मामलों के लिए जिम्मेदार होते हैं।

Remove ads

जिला निर्माण का इतिहास

17 मार्च 2023 को, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 17 नए जिलों और 3 नए संभागों के निर्माण की घोषणा की, जिसकी आधिकारिक अधिसूचना 7 अगस्त 2023 प्रकाशित की गई। 6 अक्टूबर 2023 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने फिर तीन नए जिलों की घोषणा की, लेकिन इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित नहीं की गई। इस प्रकार यह नए तीन नये घोषित किए गए जिले - मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी स्वतः ही निरस्त हो गए थे।

बाद में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की सरकार ने पिछले वर्ष बनाए नये 17 जिलो और 3 नये संभागो में से 9 जिलो और तीनों नये संभागों को 30 दिसंबर 2024 आधिकारिक अधिसूचना से निरस्त कर दिया।

इस प्रकार अब राजस्थान में कुल जिलो की संख्या 41 और संभागों की संख्या 7 हो गई।

Remove ads

जिलों की सूची

अधिक जानकारी क्र. सं., जिला ...

इन्हें भी देखें

राजस्थान से संबंधित अन्य लेख

सन्दर्भ

Loading content...

बाहरी कड़ियाँ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Remove ads