फलोदी
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
फलोदी भारत के राजस्थान राज्य में स्थित एक जिला है।[2][3] यह जिला नमक नगरी के नाम से जाना जाता हैं, यहाँ का नमक उद्योग प्रसिद्ध हैं, एवं यह भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक हैं। बाप और लोहावट फलोदी जिले के बडे़ शहर हैं।
फलोदी Phalodi | |
---|---|
Phalodi | |
फलोदी में एक पारम्परिक हवेली | |
निर्देशांक: 27.131°N 72.364°E | |
प्रान्त | राजस्थान |
देश | भारत |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,13,000[1] |
भाषा | |
• प्रचलित भाषाएँ | राजस्थानी, मारवाड़ी, हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 342301 |
वाहन पंजीकरण | RJ-43 |
फलोदी शहर के गावों में मुख्य गांव हिंडाल गोल,लोर्डियां, रामदेवरा, पीलवा,सांवरीज, देचू, ढढू, जाम्बा खीचन, बाप, लोहावट, जालोड़ा खारा छीला, बैंगटी जागरियाॅं बावड़ी कुशलावा इत्यादि शामिल है। इसका पिन कोड 342301 हैं।[4] यह राजस्थान का सबसे गर्म क्षेत्र है। फलोदी में राज्य सरकार द्वारा 2022 में हवाई पट्टी का निर्माण किया गया।[5]
फलोदी मुख्य रूप से फलवृद्धिका नाम से बसा है। इसका सबसे प्राचीन नाम विजयनगर था विक्रम संवत 1515 में श्री सिद्धू कल्ला ने फलोदी गाँव की स्थापना की थीं और उस समय इसका नाम फलवृधिका नाम रखा गया जो वर्तमान में फलोदी के नाम से जाना जाता है।[6] [7] फलोदी नाम श्री सिद्धु कल्ला की विधवा बेटी फला के कहने पर रखा गया , फला का योगदान फलोदी के दुर्ग में रहा है। फलोदी कुर्जा (crane) के लिए काफी प्रसिद्ध है, जहाँ से 4 किलोमीटर की दूरी पर एक खीचन नामक गाँव है जहाँ पर पूरे जोधपुर ज़िले में सर्वाधिक कुरजा आती है। परमवीर मेजर शैतान सिंह फलोदी के बाणासर (अब शैतान सिंह नगर) गाँव के थे जो 1962 भारत चीन युद्ध में शहीद हो गए थे। इन्हें मरणोपरांत परमवीर चक्र मिला।[8]
फलोदी पूरे भारत भर का सबसे ज्यादा शुष्क प्रदेश है। इनके अलावा 2022 को यहां सबसे ज्यादा तापमान 54 डिग्री सेल्सियस तक मापा गया।[9]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.