विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह जेटी-पूर्व या माइटोकांड्रिया-डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप pre-JT एक मातृवंश समूह है। मातृवंश समूह जेटी इसी से उत्पन्न हुआ था। वैज्ञानिकों नें अनुसन्धान करने पर पाया है के कभी सीधे जेटी-पूर्व मातृवंश के लोग दुनिया में ज़रूर रहे होंगे, लेकिन आज की दुनिया में यह लोग नहीं पाए जाते।[1] इस मातृवंश को पहले "आर२'जेटी" (R2'JT) कहा जाता था।
अनुमान है के जिस स्त्री से यह मातृवंश शुरू हुआ वह आज से लगभग ४२,६०० से ६७,१०० वर्ष पहले जीवित थी।
अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.