विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
मनुष्यों की आनुवंशिकी (यानि जॅनॅटिक्स) में मातृवंश समूह उस वंश समूह या हैपलोग्रुप को कहते हैं जिसका किसी भी व्यक्ति (स्त्री या महिला) के माइटोकांड्रिया के गुण सूत्र पर स्थित डी॰एन॰ए॰ की जांच से पता चलता है। अगर दो व्यक्तियों का मातृवंश समूह मिलता हो तो इसका अर्थ होता है के उनकी हजारों साल पूर्व एक ही महिला पूर्वज रही है, चाहे आधुनिक युग में यह दोनों व्यक्ति अलग-अलग जातियों से सम्बंधित ही क्यों न हों।
अंग्रेज़ी में "वंश समूह" को "हैपलोग्रुप" (haplogroup), "पितृवंश समूह" को "वाए क्रोमोज़ोम हैपलोग्रुप" (Y-chromosome haplogroup) और "मातृवंश समूह" को "एम॰टी॰डी॰एन॰ए॰ हैपलोग्रुप" (mtDNA haplogroup) कहते हैं।
समय से साथ-साथ कभी किसी व्यक्ति के डी॰एन॰ए॰ में ऐसा बदलाव आता है जो आने वाली पीढ़ियों के डी॰एन॰ए॰ में हमेशा के लिए आसानी से पहचाने जाने वाले चिन्ह छोड़ जाता है। जब ऐसा होता है तो उस वंश समूह के सदस्य से एक नया उपवंश समूह आरम्भ होता है। मनुष्य जाती अफ़्रीका से शुरू हुई और उस पहले वंश समूह से नए वंश समूहों की शाखाएँ बनती जा रही हैं। यह वृक्ष दिखता है के कौनसा मातृवंश समूह किस दुसरे मातृवंश समूह की संतान है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.