भीठामोड़

भारत के बिहार राज्य का एक चौराहा और नाका विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

भीठामोड़map

भीठामोड़ जिसे श्रीखंडी भिट्ठा (Shrikhandi Bhittha) भी कहा जाता है, भारत के बिहार राज्य के सीतामढ़ी ज़िले में स्थित एक गाँव है।[1][2] यह भारत व नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित एक भारतीय चौराहा व अंतर्राष्ट्रीय नाका है।[3] [4] इसके बीचों बीच रत्नावती (रातो) नदी गुजरती है। यह गांव अपने जिला मुख्यालय सीतामढ़ी से लगभग 30 किमी की दूरी पर अवस्थित है। यह ग्राम श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आता है।[5]

सामान्य तथ्य भीठामोड़ Bhithamoreश्रीखंडी भिट्ठा, देश ...
भीठामोड़
Bhithamore
श्रीखंडी भिट्ठा
Thumb
Thumb
Thumb
भीठामोड़
भीठामोड़
बिहार में स्थिति
निर्देशांक: 26.629°N 85.770°E / 26.629; 85.770
देश भारत
प्रान्तबिहार
ज़िलासीतामढ़ी ज़िला
ब्लॉकसुरसंड
ग्राम पंचायतश्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी
ऊँचाई64 मी (210 फीट)
जनसंख्या (2011)
  कुल23,795
भाषाएँ
  प्रचलितहिन्दी, मैथिली
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड843331
दूरभाष कोड06228
वाहन पंजीकरणBR-30
बंद करें

भाषा

यहाँ की प्रमुख भाषा मैथिली और हिन्दी है।[6]

यातायात और संचार सुविधाएं

बिहार के सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना, मधुबनी और दरभंगा समेत क्षेत्र के अन्य हिस्सों के लिए यहां से दैनिक बस सेवाएं उपलब्ध है। दिल्ली और जयपुर जैसे महानगरों के लिए भी यहां से बस सेवा उपलब्ध है।[7]

यह जनकपुरधाम जाने का प्रवेश द्वार है। यहां से जनकपुरधाम मात्र 23 किमी की दूरी पर स्थित है। जनकपुर - अयोध्या बस सेवा यही से होकर गुजरती है।[8]

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 227 (पहले एनएच 104) जो यहां पर भारत नेपाल सीमा के समानान्तर होकर गुजरती है।[9][10][11]

यहां से नजदीकी नेपाली एयरपोर्ट जनकपुर धाम में स्थित है,जो कि 18 किमी की दूरी पर स्थित है। वही भारत में स्थित सबसे नजदीकी एयरपोर्ट दरभंगा हवाई अड्डा है, जिसकी दूरी भिट्ठामोड़ से 76 किमी की है।[8][12]

पर्व- त्यौहार

यहां कई सारे पर्व त्यौहार मनाए जाते हैं, जिसमें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस, दिवाली, होली, दुर्गा पूजा, छठ महापर्व, मकर संक्रान्ति, ईद उल फितर इत्यादि मनाएं जाते हैं।[13]

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.