बालेश्वर
ओडिशा, भारत में शहर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
बालेश्वर भारत के ओड़िशा राज्य के बालेश्वर ज़िले में स्थित एक नगर और इस ज़िले का मुख्यालय है। यह सुबर्णरेखा नदी के तट पर बसा हुआ है।[1][2][3]
बालेश्वर Balasore / Baleshwar ବାଲେଶ୍ୱର | |
---|---|
ऊपर, बाएँ-से-दाएँ: खीराचोरा गोपीनाथ मन्दिर, एमामी जगन्नाथ मन्दिर, चान्दीपुर बालूतट, डीआरडीओ रक्षा परीक्षण स्थल | |
निर्देशांक: 21.49°N 86.93°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | ओड़िशा |
ज़िला | बालेश्वर ज़िला |
ऊँचाई | 16 मी (52 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,44,373 |
भाषा | |
• प्रचलित | ओड़िया |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 756001 - 756xxx |
दूरभाष कोड | 06782 |
कोलकाता और भुवनेश्वर से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह नगर भारत के ओडिशा राज्य का एक एक सुन्दर पर्यटन स्थल है जो अपने समुद्री जलवायु और पारम्परिक खानपान तथा धार्मिक स्थलों और लोक संस्कृति के लिए जाना जाता है। बालेश्वरयह शहर मुख्यतः पर चांदीपुर समुद्र तट के साथ-साथ चांदीपुर में होने वाले विभिन्न प्रकार के मिसाइलों के परीक्षण के लिए भी प्रसिद्ध है। पूरे विश्व में बाबा पंचलिंगेश्वर का प्रसिद्ध शक्तिपीठ यहीं है। पंचलिंगेश्वर नीलगिरी के पास एक पहाड़ी पर स्थित है जो अपने 5 लिंगों (मुख्यतः शिवलिंग) के लिये प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि इन 5 लिंगों की प्रतिष्ठा भगवान राम और सीता के द्वारा किया गया था। इसके अलावा स्थल से भी कई पौराणिक कहानियां जुड़ी हुई हैं। यहां के पहाड़ों के ऊपर से बहता प्राकृतिक झरना निरन्तर शिवलिंग का जलाभिषेक करता है।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.