शीर्ष प्रश्न
समयरेखा
चैट
परिप्रेक्ष्य
पंकज कपूर
भारतीय अभिनेता विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
Remove ads
पंकज कपूर का (जन्म 29 मई 1954) मैं हुआ था। पंकज कपूर एक भारतीय अभिनेता हैं,जिन्होंने हिंदी थिएटर, टेलीविजन और फिल्मों में काम किया है। वह कई टेलीविजन धारावाहिकों और फिल्मों में दिखाई दिए हैं। वह कई पुरस्कारों के प्राप्तकर्ता हैं,जिनमें एक फिल्मफेयर पुरस्कार और तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार शामिल हैं। उनकी अब तक की सबसे प्रशंसित फिल्म भूमिकाएं इंस्पेक्टर पी.के.राख (1989) में, एक डॉक्टर की मौत (1991) में डॉ दीपांकर रॉय और अब्बा जी,(शेक्सपियर के राजा डंकन पर आधारित) विशाल भारद्वाज के मैकबेथ के रूपांतरण में;मकबूल (2004).[1]
Remove ads
Remove ads
अभिनय सफर
दूरदर्शन पर 80 के दशक में प्रसारित जासूसी धारावाहिक करमचंद में निभाई शीर्षक भूमिका शायद उनकी सबसे मशहूर भूमिकाओं में से हैं। उनकी अन्य सराहनीय फ़िल्मों में एक डॉक्टर की मौत (1991) तथा विशाल भारद्वाज निर्देशित "मक़बूल" (2003) शामिल हैं। आस्कर अवार्ड विजेता रिचर्ड अटेनबरो निर्देशित और 1982 में निर्मित फ़िल्म गाँधी में पंकज ने प्यारेलाल की संक्षिप्त भूमिका अदा की थी पर फ़िल्म के हिन्दी संस्करण में गाँधी का किरदार निभा रहे बेन किंग्सले की डबिंग करने का उन्हें अवसर मिला।[1]
Remove ads
व्यक्तिगत जीवन
पंकज बॉलीवुड के प्रसिद्ध युवा अभिनेता शाहिद कपूर के पिता हैं जो अभिनेत्री व नृत्यांगना नीलिमा अज़ीम से उनके पहले विवाह की संतान हैं। पंकज ने दूसरा विवाह अभिनेत्री सुप्रिया पाठक से किया।
प्रमुख फिल्में
- मोहन जोशी हाज़िर हो (1984)
- एक रुका हुआ फ़ैसला (1986)
- रोजा (1992)
- छतरी चोर (द ब्लु अंब्रेला) (2005)
- सेहर (2005)
- हल्ला बोल (2007)
- धर्म (2007)
टीवी कार्यक्रमों में अभिनय
- करमचंद (1985-1988)
- नीम का पेड़ (1991)
- आफिस आफिस
नामांकन और पुरस्कार
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Remove ads