नागा पीपल्स फ्रंट

यह भारत का एक राजनैतिक दल है। विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

नागा पीपल्स फ्रंट

नागा पीपुल्स फ्रंट (अंग्रेज़ी: Naga People's Front) भारत का एक क्षेत्रीय दल है, जो भारतीय राज्य नागालैण्ड और मणिपुर में सक्रिय है। यह दल डेमोक्रेटिक एलाइंस ऑफ नागालैण्ड का हिस्सा रहते हुए नागालैण्ड में 2003 से भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार चला रहा है। शुरहोजेलि लियोजित्सु इस दल के अध्यक्ष हैं।[1] दल के मुख्य नेता नेफियू रियो जो नागालैण्ड की एक मात्र निर्वाचन क्षेत्र से सांसद हैं।[2] 22 मार्च 2004 को नागालैण्ड डेमोक्रेटिक पार्टी का इस दल में विलय हो गया। लोक सभा में इस दल का एक सांसद है।[3]

सामान्य तथ्य नागा पीपुल्स फ्रंट, दल अध्यक्ष ...
नागा पीपुल्स फ्रंट
Thumb
दल अध्यक्ष शुरहोजेलि लियोजित्सु
नेता लोकसभा नेफियू रियो
नेता राज्यसभा के॰ जी॰ केन्ये
गठन 2002
मुख्यालय कोहिमा, नागालैण्ड
गठबंधन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
राज्यसभा मे सीटों की संख्या
1 / 245
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या
27 / 60
विचारधारा क्षेत्रवाद
जालस्थल आधिकारिक जालस्थल
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव
बंद करें

मुख्यमंत्री

अधिक जानकारी क्रम, नाम ...
क्रम नाम कार्यकाल[4] कार्यकाल अवधि
1 नेफियू रियो 6 मार्च 2003 3 जनवरी 2008 1767 दिन
(1) नेफियू रियो 12 मार्च 2008 24 मई 2014 2264 दिन
[कुल 4031 दिन]
2 टी॰ आर॰ जेलियांग 24 मई 2014 पदस्थ 1005 दिन
3 शुरहोजेलि लियोजित्सु 22 फरवरी 2017 19 जुलाई 2017 147 दिन
(2) टी॰ आर॰ जेलियांग 19 जुलाई 2017 पदस्थ 2764 दिन
बंद करें

सन्दर्भ

Loading related searches...

Wikiwand - on

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.