Loading AI tools
मिज़ोरम का जिला विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
चम्फाई ज़िला भारतीय राज्य मिज़ोरम के आठ ज़िलों में से एक है। यह ज़िला उत्तर में मणिपुर राज्य के चुराचांदपुर ज़िला, पश्चिम में अइज़ोल तथा सेरछिप ज़िला पूर्व तथा दक्षिण में म्यांमार देश से घिरा है। ज़िले का क्षेत्रफल 3185.83 किमी² है। इस ज़िले का मुख्यालय चम्फाई है।[2]
मिज़ोरम में चम्फाई ज़िले की अवस्थिति | |
राज्य |
मिज़ोरम भारत |
---|---|
मुख्यालय | चम्फाई |
क्षेत्रफल | 3,185 कि॰मी2 (1,230 वर्ग मील) |
जनसंख्या | 125,745[1] (2011) |
जनघनत्व | 39/किमी2 (100/मील2) |
शहरी जनसंख्या | 38.59 |
साक्षरता | 95.91% |
लिंगानुपात | 984 |
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | मिज़ोरम |
विधानसभा सीटें | 5 |
आधिकारिक जालस्थल |
इस ज़िले में चार तहसीलें पूर्वी लुंगदार (कुछ हिस्सा)[3], खवज़ोल, खवबुंग तथा नागोपा हैं।[4] यहाँ चार ग्राम विकास खण्ड चम्फाई, खवबुंग, खवज़ोल तथा नगोपा हैं। ज़िले में पाँच विधानसभा क्षेत्र चम्फाई, खवबुंग, खवाई, खवज़ोल तथा नगोपा हैं। ज़िले में ८८ मानव जनसंख्या वाले गाँव हैं, जिनमे से ७६ से राजस्व प्राप्त होता है।[4]
भारत की जनगणना २०११ के अनुसार चम्फाई ज़िले की जनसंख्या १२५,७४५ है,[1] जो कि ग्रेनेडा राष्ट्र के लगभग बराबर है।[5] जनसंख्या की दृष्टि से इस ज़िले का भारत के ६४० ज़िलों में ६१०वाँ स्थान है। ज़िले का जनसंख्या घनत्व 39 प्रत्येक वर्ग किलोमीटर में निवासी (100/वर्ग मील) है। ज़िले की वर्ष २००१-११ के मध्य जनसंख्या वृद्धि दर १६.०१% रही। ज़िले की लिंगानुपात दर ९८४ महिलाएँ प्रति १००० पुरुष तथा साक्षरता दर ९५.९१% है।[1][6]
यहाँ का प्रमुख बहुसंख्यक धर्म ईसाई है, जो कि कुल जनसंख्या का ९८.१७% है। अन्य अल्पसंख्यक धर्म हिन्दू ०.८५%, मुस्लिम ०.५६%, अन्य ०.१५%, बौद्ध ०.१२%, जैन ०.०४% तथा सिक्ख ०.०१% हैं। ०.१०% लोगों ने अपने धर्म का उल्लेख नहीं किया है।[1]
ज़िले में पर 200 कि॰मी2 (77.2 वर्ग मील) क्षेत्रफल का मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान स्थित है।[7] इसके अतिरिक्त यहाँ पर १९९९ में स्थापित लेंगतेंग वन्यजीव अभ्यारण्य भी स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 120 कि॰मी2 (46.3 वर्ग मील) है।[7]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.