कोशराय राज्य
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
कोशराय राज्य (Kosrae State) प्रशांत महासागर में स्थित संघीकृत राज्य माइक्रोनेशिया नामक देश के चार राज्यों में से एक राज्य है।[1] इसका मुख्य द्वीप कोशराय है, जिसके नाम पर इस राज्य का नाम रखा गया है और जिसे पहले कुशाए (Kusaie) बुलाया जाता था। इस मुख्य द्वीप पर लगभग ५५०० लोग बसे हुए हैं। कोशराए द्वीप के अलावा कोशराय राज्य में कई सारे अन्य छोटे द्वीप भी हैं, जिनमें १५०० लोगों की आबादी वाला लेलू द्वीप (Lelu Island) सबसे महत्वपूर्ण है।
कोशराय
Kosrae | ||
---|---|---|
राज्य | ||
| ||
![]() कोशराय का मानचित्र | ||
देश | माइक्रोनेशिया के संघीकृत राज्य | |
राज्य | कोशराय राज्य | |
राजघानी | तोफ़ोल | |
क्षेत्रफल | ||
• कुल | 111.3 किमी2 (43.0 वर्गमील) | |
ऊँचाई | 634 मी (2,080 फीट) | |
जनसंख्या (2010) | ||
• कुल | 6,616 | |
• घनत्व | 59 किमी2 (150 वर्गमील) | |
ISO 3166 कोड | FM-KSA | |
वेबसाइट | kosraestatelegislature |
भूगोल
कोशराय द्वीप एक ज्वालामुखीय द्वीप है और कैरोलाइन द्वीपसमूह का पूर्वतम द्वीप है। यह पृथ्वी की भूमध्य रेखा (इक्वेटर) से लगभग ६०० किमी उत्तर में स्थित है और क़रीब ११० वर्ग किमी का क्षेत्रफल रखता है। नौका द्वारा समुद्र से देखे जाने पर इसका आकार एक महिला जैसा है, इसलिये इसे "सोती नारी का द्वीप" (island of the sleeping lady) भी कहा जाता है। द्वीप के इर्द-गिर्द एक मूँगे (कोरल) की रीफ़ (शैल-भित्ती) है जिसके एक भाग में एक कृत्रिम द्वीप का निर्माण कर के उसपर स्थानीय हवाई अड्डा बनाया गया है।
इन्हें भी देखें
बाहरी जोड़
- The Magical Pacific Island of Kosrae in Micronesia, यू-ट्यूब विडियो
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.