![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b4/PyeongChang_2018_Winter_Paralympics.svg/langhi-640px-PyeongChang_2018_Winter_Paralympics.svg.png&w=640&q=50)
2018 शीतकालीन पैरालम्पिक
From Wikipedia, the free encyclopedia
2018 शीतकालीन पैरालम्पिक (हंगुल: 평창 동계 패럴림픽; हांजा: 平昌 冬季 패럴림픽; आरआर लिप्यंतरण: Pyeongchang Donggye Paereollimpik), जो कि आधिकारिक रूप से बारहवाँ पैरालम्पिक खेल के नाम से जाना जाता है, 9 से 18 मई के मध्य दक्षिण कोरिया के प्योंगचांग नगर में आयोजित होंगे। यह एक अन्तर्राष्ट्रीय शीतकालीन खेलों का आयोजन है जो कि अन्तरराष्ट्रीय पैरालम्पिक समिति द्वारा आयोजित किया जाना है। अन्तरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने इस आयोजन के लिये 15 अक्टूबर 2009 को तीन दावेदारियां प्राप्त की थी। प्योंगचांग के साथ फ्रेंच आल्प्स में स्थित एन्नेसी, फ्रांस तथा म्यूनिख, जर्मनी (1972 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक का मेज़बान) ने भी इस आयोजन के लिये मेज़बानी का अपना दावा ठोका था।[3] 22 जून 2010 को यह सभी दावेदार नगर प्रतिभागी नगर के तौर पर चुन लिये गये। जीते हुए प्रतिभागी नगर की घोषणा 6 जून 2011 को 123वें आईओसी सत्र, डरबन, दक्षिण अफ्रीका में हुई।
![]() 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक का आधिकारिक प्रतीक चिह्न | |||
मेजबान शहर | प्योंगचांग, दक्षिण कोरिया | ||
---|---|---|---|
सिद्धांत | जूनून सम्बद्ध कोरियाई: 하나된 열정. | ||
भाग लेने वाले राष्ट्र | 42 (अनुमानित) | ||
भाग लेने वाले एथलीट | 550 से अधिक [1] | ||
आयोजन | 5 खेलों में 80 स्पर्धाएं [2] | ||
उद्घाटन समारोह | 9 मार्च | ||
समापन समारोह | 18 मार्च | ||
पैरालम्पिक स्टेडियम | प्योंगचांग ओलम्पिक स्टेडियम | ||
शीतकालीन: | |||
| |||
ग्रीष्मकालीन: | |||
|
27 अक्टूबर 2013 को 2018 शीतकालीन पैरालम्पिक खेलों का नया प्रतीक चिह्न जारी हुआ जो कि 16 मार्च 2014 को सोची नगर द्वारा मेज़बान नगर को सौंपा गया।
अभिनेता ली दोंग वुक को इन खेलों के लिये सम्मानित दूत चुना गया।