1994 एशियाई खेल
From Wikipedia, the free encyclopedia
बारहवें एशियाई खेल २ अक्टूबर से १६ अक्टूबर, १९९४ के बीच हिरोशिमा, जापान में आयोजित किए गए थे। इन खेलों का प्रसंग, एशियाई देशों के मध्य शान्ति और सद्भावना को प्रोत्साहित करना था। इस पर मेज़बान द्वारा पूरा बल दिया गया क्योंकि खेलस्थल १९४५ में हुए विश्व के पहले परमाणु हमले का स्थल भी था।
सामान्य तथ्य बारहवें एशियाई खेल, मेजबान शहर ...
बारहवें एशियाई खेल | |
---|---|
![]() | |
मेजबान शहर | हिरोशिमा, जापान |
प्रतिभागी देश | ४२ (अनुमानित) |
खिलाड़ी | ६,८२८ |
स्पर्धाएँ | ३४ क्रीड़ाएँ |
उद्घाटन समारोह | २ अक्टूबर |
समापन समारोह | १६ अक्टूबर |
आधिकारिक उद्घाटन | सम्राट अकिहितो |
खिलाड़ी शपथ | - |
मशाल जलाने वाला | - |
मुख्य आयोजक | हिरोशिमा विशाल आर्च |
बंद करें
इन खेलों में ४२ देशों से कुल ६,८२८ खिलाड़ियों और अधिकारियों ने भाग लिया और कुल ३४ खेल-प्रतियोगिताएँ थी। प्रथमोप्रवेश खेल थे बेसबॉल, कराटे और आधुनिक पेण्टाथलोन।