1962 एशियाई खेल
From Wikipedia, the free encyclopedia
चौथे एशियाई खेल २४ अगस्त से ४ सितंबर, १९६२ तक जकार्ता, इण्डोनेशिया में आयोजित किए गए थे। इन खेलों की उल्लेखनीय बात थी इस्राइल और ताइवान का खेलों से निष्कासन।
सामान्य तथ्य चौथे एशियाई खेल, मेजबान शहर ...
चौथे एशियाई खेल | |
---|---|
![]() | |
मेजबान शहर | जकार्ता, इण्डोनेशिया |
प्रतिभागी देश | १६ |
खिलाड़ी | १, ४६० |
स्पर्धाएँ | १३ क्रीड़ाएँ |
उद्घाटन समारोह | २४ अगस्त |
समापन समारोह | ४ सितंबर |
आधिकारिक उद्घाटन | राष्ट्रपति सुकर्णो |
खिलाड़ी शपथ | - |
मशाल जलाने वाला | - |
मुख्य आयोजक | बुंग कर्णो स्टेडियम |
बंद करें
अरब देशों और चीन के दबाव में आकर इण्डोनेशियाई सरकार ने इस्राइली और ताइवानी मण्डल को वीज़ा जारी नहीं किए। ऐसा करना एशियाई खेल महासंघ के नियमों के विरुद्ध था और स्वयं मेज़बान सरकार के उस वचन के विरुद्ध भी, जिसमें उसने उन देशों को भी आमन्त्रित करने का वचन दिया था जिनके साथ उसके राजनयिक सम्बन्ध नहीं हैं (इस्राइल, ताइवान और दक्षिण कोरिया)।
कुल १६ देशों के १, ४६० खिलाड़ियों ने इन खेलों में भाग लिया, जहाँ पर बैडमिण्टन को पहली बार सम्मिलित किया गया था।