![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a6/Sasi_Tharoor_2021_at_Kollam.jpg/640px-Sasi_Tharoor_2021_at_Kollam.jpg&w=640&q=50)
२०२२ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षीय निर्वाचन
भारत के एक राजनीतिक दल का आन्तरिक निर्वाचन / From Wikipedia, the free encyclopedia
२०२२ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्षीय निर्वाचन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस दल के अध्यक्ष पद हेतु २०२२ में हो रहा निर्वाचन है। २०१९ में लोक सभा हेतु साधारण निर्वाचन में कांग्रेस की हार के उपरान्त तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी के पदत्याग के कारण इस निर्वाचन की प्रक्रिया हुई। गाँधी ने १० अगस्त २०१९ को अध्यक्ष पद से त्याग किया था। तदुपरान्त अखिल भारतीय कांग्रेस समिति द्वारा पूर्व अध्यक्षा सोनिया गाँधी को कार्यवाहक अध्यक्ष चुना गया था। कोविड-१९ विश्वमारी के कारण अध्यक्षीय निर्वाचन को २०२२ तक स्थगित कर दिया गया था। अगस्त २०२२ में कांग्रेस ने अक्टूबर २०२२ में निर्वाचन नियत किया।
सामान्य तथ्य उम्मीदवार, पार्टी ...
![]() | |||||||||||||||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| |||||||||||||||||||
| |||||||||||||||||||
|
बंद करें
निर्वाचन १७ अक्टूबर २०२२ को होगा एवं परिणाम १९ अक्टूबर २०२२ को अपेक्षित है।[1][2]