![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/ce/Haitian_national_palace_earthquake.jpg/640px-Haitian_national_palace_earthquake.jpg&w=640&q=50)
२०१० हाइती भूकम्प
From Wikipedia, the free encyclopedia
२०१० हाइती भूकम्प कैरीबियाई देश हाइती में मंगलवार १२ जनवरी, २०१० (भारत में तिथि १३ जनवरी, २०१०) को आया जबर्दस्त भूकम्प था। इसकी रिक्टर पैमाने पर तीव्रता ७.३ आंकी गई थी। इस शक्तिशाली भूकम्प में हज़ारों लोग मारे गए। भूकम्प से राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस के कई भवन ध्वस्त हो गए और कई स्थानीय निवासी उसके नीचे दब गए। आंकड़ों के अनुसार पिछले २०० वर्षों में हाइती में यह सबसे शक्तिशाली भूकम्प था।
![]() | |
![]() | |
भूकम्प का केन्द्र (नीचे) | |
तिथि | 21:53:09, 12 जनवरी 2010 (UTC) (2010-01-12T21:53:09Z) (स्थानीय समय) |
---|---|
तीव्रता | ७.० Mw |
गहराई | 6.2 मील (10.0 कि॰मी॰) |
भूकम्प केन्द्र | 18.4514°N 72.4452°W / 18.4514; -72.4452 |
प्रभावित देश/ क्षेत्र |
हाइती डोमिनिकन गणराज्य क्यूबा जमैका वेनेज़ुएला |
अधिकतम तीव्रता | MM X[1] |
सूनामी | कोई नहीं |
पश्चात्वर्ती झटके | ४२[2] |
हताहत | दफन लोगों की पुष्टि - ७०,००० (हाइती सरकार)[3] अनुमानित मृतक - २ लाख (हाइती सरकार)[4] |
संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग के अनुसार इस भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर ७ मापी गई है।[5] इस भूकम्प का केन्द्र राजधानी से मात्र १६ किलोमीटर दूर तथा धरती से केवल १० किलोमीटर नीचे था। इस भीषण भूकम्प से भारी संख्या में भवन ढह गए जिससे कई लाख लोग मारे गए। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने बताया कि भूकम्प स्थानीय समयानुसार लगभग ४ बज कर ५३ मिनट पर आया। भूकम्प के शक्तिशाली झटकों के बाद ५.९, ५.५ और ५.१ तीव्रता के तीन और पश्चातवर्ती झटके महसूस किए गए। इन शक्तिशाली झटकों के कारण हाइती में संचार व्यवस्था बाधित हो गई। मलबे के कारण सड़कों पर आवागमन रूक गया।[6]
इस जबर्दस्त भूकम्प के बाद पूरी दुनिया से राहत और बचात सामग्री पहुँचना आरम्भ हो गया। भारत सरकार द्वारा भी हाइती में भूकम्प हताहतों की सहायता के लिए ५० लाख डॉलर (लगभग २५ करोड़ रुपये) की सहायता दी गई।[7]