होक्काइदो
From Wikipedia, the free encyclopedia
होक्काइदो (जापानी: 北海道) जापान का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है और जापान के प्रान्तों में से सबसे बड़ा तथा सबसे उत्तरी प्रांत है। यह होन्शू द्वीप से उत्तर में है और इन दोनों के बीच त्सुगारू जलडमरू का समुद्री क्षेत्र आता है।[1] आधुनिक काल में इन दोनों द्वीपों के बीच समुद्र के फ़र्श के नीचे से निकलने वाली सेइकान सुरंग है जिसमें एक रेलमार्ग बना हुआ है। होक्काइदो का सब से बड़ा शहर सप्पोरो (札幌市) उसकी राजधानी भी है।
होक्काइदो का कुल क्षेत्रफल ८३,४५३ वर्ग कि॰मी॰ है (यानि लगभग भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के बराबर और सन् २०१० में इसकी आबादी ५५,०७,४५६ थी।[2] इसपर ६८ ज़िले स्थित हैं।