हिण्डन नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
हिण्डन नदी (Hindon River) उत्तरी भारत में यमुना नदी की एक सहायक नदी है। इसका पुरातन नाम हरनदी या हरनंदी भी था।[1][2] इसका उद्गम सहारनपुर जिले में निचले हिमालय क्षेत्र के ऊपरी शिवालिक पर्वतमाला में स्थित शाकंभरी देवी की पहाडियों मे है। यह पूर्णत: वर्षा-आश्रित नदी है और इसका बेसिन क्षेत्र 7083 वर्ग किमी है। यह गंगा और यमुना नदियों के बीच लगभग 400 किमी की लम्बाई में मुज़फ्फरनगर जिला, मेरठ जिला, बागपत जिला, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा से गुजरते हुए दिल्ली से कुछ दूरी पर यमुना से मिल जाती है।[3]
सामान्य तथ्य हिण्डन नदी Hindon River, स्थान ...
हिण्डन नदी Hindon River | |
---|---|
ग़ाज़ियाबाद के समीप विमान से हिण्डन नदी का दृश्य | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | उत्तर प्रदेश |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | शाकम्भरी देवी रेंज राजाजी शृंखला, शिवालिक पर्वतमाला |
• स्थान | सहारनपुर ज़िला, उत्तर प्रदेश |
• निर्देशांक | 35°05′N 77°08′E |
नदीमुख | यमुना नदी |
• स्थान |
उत्तर प्रदेश |
• निर्देशांक |
28.412°N 77.494°E / 28.412; 77.494 |
लम्बाई | 400 कि॰मी॰ (250 मील) |
जलसम्भर आकार | 7,083 कि॰मी2 (7.624×1010 वर्ग फुट) |
जलसम्भर लक्षण |
बंद करें