![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/hi/thumb/8/8c/Hindustan_Petroleum_Logo.svg/langhi-640px-Hindustan_Petroleum_Logo.svg.png&w=640&q=50)
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड
From Wikipedia, the free encyclopedia
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड एक फॉर्च्यून 500 कंपनी (2023 में 284वें स्थान पर) है, जो भारत सरकार की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत तेल शोधन और विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनी है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम को सरकार द्वारा महारत्न श्रेणी में रखा गया है। भारत में इसका पेट्रोलियम उत्पादों के विपणन मे कुल योगदान 20.9% और तेल शोधन मे 10.3% है। इसके स्वामित्व मे दो तटीय तेल परिशोधन कारखाने (ऑयल रिफाईनरी) हैं। इन परिशोधिकाओं (रिफाईनरी) मे कई प्रकार के पेट्रोलियम उत्पाद जैसे इंधन तेल (फ्यूल ऑयल) और स्नेहक (ल्युब्रीकेंट) का निर्माण होता है।[2][3]
इस लेख की सामग्री पुरानी है। कृपया इस लेख को नयी मिली जानकारी अथवा नयी घटनाओं की जानकारी जोड़कर बेहतर बनाने में मदद करें। अधिक जानकारी के लिये वार्ता पृष्ठ देखें। (अक्टूबर 2013) |
![]() | |
प्रकार | सार्वजनिक |
---|---|
व्यापार करती है | BSE: 500104, NSE: HINDPETRO |
उद्योग | तेल और गैस |
स्थापना | 1974 |
मुख्यालय | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
प्रमुख व्यक्ति |
एस राय चौधुरी अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक |
उत्पाद | तेल, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम, स्नेहक, पेट्रोरसायन |
राजस्व |
![]() |
प्रचालन आय |
![]() |
निवल आय | ▼ US$ 03.25 करोड़ (2012)[1] |
कुल संपत्ति |
![]() |
कुल इक्विटी |
![]() |
स्वामित्व | भारत सरकार |
कर्मचारी | 11,226 (2012)[1] |
वेबसाइट |
www |
पश्चिमी तट पर स्थित मुंबई रिफाईनरी की क्षमता 8.5 एम.एम.टी.पी.ए तथा पूर्वी तट पर स्थित विशाखापत्तनम रिफाईनरी की क्षमता 8.33 एम.एम.टी.पी.ए है। कंपनी की मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकैमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) की अत्याधुनिक मंगलौर रिफाइनरी जिसकी क्षमता 11.3 एम.एम.टी.पी.ए है, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मित्तल एनर्जी समूह के साथ संयुक्त उद्यम एच एम ई एल में एक नयी तेल परिशोधिका गुरु गोबिंद सिंह रिफाइनरी को पंजाब के भटिंडा मे स्थापित किया है, जिसका लोकार्पण भारत के प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने 28 अप्रैल 2012 को किया।[4]