![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/9/91/SamuelTaylorColeridge.jpg/640px-SamuelTaylorColeridge.jpg&w=640&q=50)
सैम्युअल टेलर कॉलरिज
From Wikipedia, the free encyclopedia
सैम्युअल टेलर कॉलरिज (अंग्रेज़ी: Samuel Taylor Coleridge; (जन्म 21 अक्टूबर 1772 -मृत्यु 25 जुलाई 1834) एक अंग्रेज़ कवि, दार्शनिक व रोमांस लेखक थे जिन्होंने अपने मित्र विलियम वर्ड्सवर्थ के साथ मिलकर इंग्लैण्ड में रोमांस आन्दोलन की शुरुआत की और 'लेक पोएट्स' की स्थापना की थी। वे अपनी कविताओं द राइम ऑफ़ द एन्शियंट मेरिनर और कुबला खान के लिए जाने जाते है।
![]() | इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (अगस्त 2019) स्रोत खोजें: "सैम्युअल टेलर कॉलरिज" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
सैम्युअल टेलर कॉलरिज | |
---|---|
![]() कॉलरिज १७९५ में | |
जन्म | 21 अक्टूबर 1772 ओटेरी सेंट मेरी, डेवोन, इंग्लैण्ड |
मौत | 25 जुलाई 1834(1834-07-25) (उम्र 61) हाइगेट, इंग्लैण्ड |
पेशा | कवि, समीक्षक, दार्शनिक |
आंदोलन | रोमांस |
उल्लेखनीय काम | द राइम ऑफ़ द एन्शियंट मेरिनर, कुबला खान |
जीवनसाथी | सराह फ्रिकर |
बच्चे | सारा कॉलरिज, बर्कली कॉलरिज, डरवेंट कॉलरिज, हार्टली कॉलरिज |
हस्ताक्षर | ![]() |
कॉलेरिज अंग्रेजी कविता की स्वच्छंदतावादी धारा के प्रमुख कवियों में से थे। आलोचना के क्षेत्र में कॉलेरिज का एक महत्वपूर्ण योगदान उनके द्वारा कल्पना शक्ति का विवेचन है। कल्पना को दर्शन तथा काव्य के साथ पहले से जोड़ा जाता रहा है, परन्तु कॉलरिज ने इसका विस्तार से विवेचन किया। इनका ‘कल्पना सिद्धान्त' प्रसिद्ध है।
कॉलरिज के अनुसार, "कविता रचना का वह प्रकार है जो वैज्ञानिक कृतियों से इस अर्थ में भिन्न है कि उसका तात्कालिक प्रयोजन आनन्द है, सत्य नहीं।"
कॉलरिज का जन्म 21 अक्टूबर 1772 को इंग्लैंड के देवोन (Devon) के ऑटरी सेन्ट मैरी (Ottery St Mary) में हुआ था। [1] उसके पिता चर्च के वाइकर (vicar) तथा किंग्स स्कूल के हेडमास्टर थे।