सुनन्दा देवी
पहले नन्दा देवी के रूप मे जाना जाता था और यह भारत में दुसरा सबसे बडा पर्वत है। / From Wikipedia, the free encyclopedia
सुनन्दा देवी (Sunanda Devi), जिसका पुराना नाम नन्दा देवी पूर्व (Nanda Devi East) था, गढ़वाल हिमालय में स्थित नन्दा देवी पर्वत के मुख्य शिखर के दो साथी शिखरों में से कम ऊँचाई वाले शिखर का नाम है। पर्वतीय सूचियों में ५०० मीटर से कम की स्थलाकृतिक उदग्रता रखने वाले शिखर स्वतंत्र पर्वत नहीं माने जाते बल्कि आसपास के अन्य पर्वतों के ही शिखर माने जाते हैं (पर्वतों के कई शिखर हो सकते हैं)। 7,434 मीटर (24,390 फ़ुट) ऊँचे सुनन्दा देवी का पर्वतीय शिखर यदी अकेला कहीं खड़ा होता तो वह विश्व का ६१वाँ सर्वोच्च पर्वत होता)। लेकिन क्योंकि सुनन्दा देवी की स्वतंत्र स्थलाकृतिक उदग्रता केवल 260 मीटर (850 फ़ुट) है, जो कि ५०० मीटर से कम है, इसलिए इसे नन्दा देवी की ही एक साथी चोटी माना जाता है।[2]
सामान्य तथ्य सुनन्दा देवी, उच्चतम बिंदु ...
सुनन्दा देवी | |
---|---|
Sunanda Devi | |
सुनन्दा देवी (सबसे दाहिना शिखर) | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 7,434 मी॰ (24,390 फीट) [1] विश्व के सर्वोच्च पर्वत |
उदग्रता | 260 मी॰ (850 फीट) [2][3] |
निर्देशांक | 30°22′00″N 79°59′40″E [1][4] |
भूगोल | |
स्थान | पिथौरागढ़ व चमोली ज़िले, उत्तराखण्ड, भारत |
मातृ श्रेणी | गढ़वाल हिमालय |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | 1939[5] |
सरलतम मार्ग | दक्षिण ढलान, शिला/हिम/बर्फ़ पर चढ़ाई |
बंद करें