विश्व के सर्वोच्च पर्वतों की सूची
विकीमीडिया सूची लेख विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
पृथ्वी पर कम-से-कम 109 पर्वत हैं जिनकि ऊँचाई समुद्रतल से 7,200 मीटर (23,622 फ़ुट) से अधिक है। इनमें से अधिकांश भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत की सीमा पर स्थित हैं, और कुछ मध्य एशिया में हैं। इस सूचि में केवल ऐसे ही शिखर सम्मिलित हैं जिन्हें अकेला खड़ा पर्वत माना जा सकता है, यानि एक ही पर्वत के अलग-अलग शिखरों को नहीं गिना गया है।
भौगोलिक वितरण
सारांश
परिप्रेक्ष्य
इस सूची के अधिकांश पर्वत हिमालय और काराकोरम शृंखलाओं में हैं, जो भारतीय उपमहाद्वीप से उत्तर में और तिब्बत के पठार से दक्षिण व पश्चिम में स्थित हैं। विश्व के सभी 7,000 मी॰ (23,000 फीट) पर्वत एशियाके मध्य में स्थित हैं। यह सभी एक आयत (रेक्टैंगल) में हैं जो पश्चिम में पाक-अफ़्ग़ान सीमा-स्थित नोशक पर्वत (7,492 मी॰ या 24,580 फीट), उत्तर में किर्गिज़-शिंजियांग सीमा-स्थित जेन्गिश चोकुसु (7,439 मी॰ या 24,406 फीट), पूर्व में सिचुआन-स्थित मिन्या कोन्का (उर्फ़ गोंगा शान, 7,556 मी॰ या 24,790 फीट) और दक्षिण में भारत-नेपाल सीमा-स्थित काब्रु पर्वत (7,412 मी॰ या 24,318 फीट) से परिभाषित होता है।[1]
एशिया महाद्वीप से बाहर स्थित सबसे ऊँचा पर्वत अकोंकागुआ (6,962 मी॰ या 22,841 फीट) है, जो दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीस पर्वतमाला में खड़ा है और जिसे 500 मी॰ या 1,640 फीट से अधिक उभरे उग्र शिखरों की एक आधिकारिक सूची विश्व का 189वाँ सबसे ऊँचा शिखर बताती है (इस परिभाषा में एक पर्वत के एक से अधिक शिखर सम्भव हैं)।[2]
सर्वोच्च पर्वतों के स्थान नीचे दिखाए एशिया के चित्रों में देखे जा सकते हैं। संख्याएँ सूची में स्थान अंकित करती हैं। पाठन-सरलता के लिए, ऊँचे पर्वतों के पास स्थित उनसे निचले पर्वत नहीं अंकित करे गए हैं। सबसे अधिक पर्वत-घनत्व वाले क्षेत्रों को अलग डब्बों में दिखाया गया है।
सूची
- पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र में जिसे भार्त अपने जम्मू और कश्मीर राज्य का अंग मानता है.
- ट्रांस काराकोरम ट्रैक्ट या शक्सगाम घाटी में, जिसे पाकिस्तान ने पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान क्षेत्र से चीन के शिंजियांग प्रान्त के हवाले कर दिया है लेकिन जिसे भारत अपने जम्मू और कश्मीर राज्य का अंग मानता है.
- सियाचिन हिमानी क्षेत्र की सीमा पर, जिसपर भारत का दावा व नियंत्रण है, लेकिन जिसपर पाकिस्तान भी दावा काता है.
- चीन इसका तिब्बत का भाग होने का दावा करता है; भूटान के अनुसार यह तिब्बत-भूटान सीमा पर स्थित है।
- रिमो पहाडियाँ सियाचिन हिमानी क्षेत्र में हैं, जिसपर भारत का नियंत्रण है लेकिन जहाँ पाकिस्तान भी दावा करता है।
- भूटान इस क्षेत्र का पूरी तरह भूटान में होने का दावा करता है, लेकिन चीन के अनुसार यह तिब्बत-भूटान सीमा पर है।
इन्हें भी देखें
सन्दर्भ
Wikiwand - on
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.