![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/3/36/India_Rajasthan_location_map.svg/langhi-640px-India_Rajasthan_location_map.svg.png&w=640&q=50)
सिरोही
सिरोही का अर्थ शीश काटने वाली तलवार ओर वर्ल्ड की फेमस तलवार सिरोही की तलवार मानी जाती है सिरोही र / From Wikipedia, the free encyclopedia
सिरोही (Sirohi) पश्चिमी भारत में राजस्थान राज्य में एक शहर है। यह सिरोही ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय है और पूर्व में देवड़ा चौहान राजपूत द्वारा शासित सिरोही राज्य रियासत की राजधानी थी। इसमें पांच तहसील (प्रशासनिक प्रभाग) हैं: आबू रोड, शिवगंज, रेवदर, पिंडवाड़ा और सिरोही स्वयं। इसे देवनगरी भी कहा जाता है। सिरोही के निकटतम रेलवे स्टेशन सिरोही रोड (पिण्डवाडा़) है। सिरोही में ही राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू स्थित है,जिसे "राजस्थान का शिमला" कहा जाता है। सिरोही को वर्ष 2014 में "स्वच्छ भारत अभियान" के लिए राजस्थान के 33 जिलों में पहला स्थान मिला।[1][2]
सामान्य तथ्य सिरोही Sirohi, देश ...
सिरोही Sirohi | |
---|---|
शहर | |
निर्देशांक: 24.885°N 72.8625°E / 24.885; 72.8625 | |
देश | ![]() |
राज्य | राजस्थान |
ज़िला | सिरोही ज़िला |
स्थापित | 1450 |
संस्थापक | राव सोभाजी, सेहस्त्रम |
शासन | |
• प्रणाली | राजस्थान सरकार |
• सभा | नगर परिषद सिरोही |
• जिला कलेक्टर | सुरेन्द्र कुमार सोलंकी भारतीय प्रशासनिक सेवा |
• पुलिस अधीक्षक | कल्याणमल मीणा भारतीय पुलिस सेवा |
• सांसद | देवजी एम पटेल |
• विधायक | संयम लोढ़ा (निर्दलीय) |
ऊँचाई | 321 मी (1,053 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 39,229 |
भाषा | |
• आधिकारिक | हिंदी |
• स्थानीय | राजस्थानी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
डाक सूचक संख्या | 307001 |
टेलीफोन कोड | 02972 |
वाहन पंजीकरण | RJ 24 , RJ 38 |
निकटतम शहर | अहमदाबाद, पाली, बाड़मेर, मेहसाणा, उदयपुर, पिण्डवाडा |
औसत ग्रीष्मकालीन तापमान | 42 °से. (108 °फ़ै) |
औसत सर्दियों के तापमान | 6 °से. (43 °फ़ै) |
वेबसाइट | sirohi |
बंद करें