महेसाणा
भारत के गुजरात राज्य का एक नगर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
भारत के गुजरात राज्य का एक नगर विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
महेसाणा (Mehsana), जो मेहसाना (Mehsana) भी कहलाता है, भारत के गुजरात राज्य के महेसाणा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले का मुख्यालय भी है। अहमदाबाद से 74 किलोमीटर दूर स्थित मेहसाना जिला गुजरात के सबसे बड़े जिलों में एक है। महेसाणा लगभग 900 साल पुराने सूर्य मंदिर के लिए बहुत प्रसिद्ध है। 9027 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला यह जिला लोहे और स्टील के सबसे बड़े बाजारों में है। यहाँ स्थित तरंगा, मोदहरा, पाटन, संकेश्वर और महुडी जैन मंदिरों के लिए लोकप्रिय है। जिले का वाडनगर हडकेश्वर मंदिर के लिए चिर्चित है। थोल वन्यजीव अभयारण्य अहमदाबाद से 40 किलोमीटर दूर स्थित अन्य प्रमुख दर्शनीय स्थल है। जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की विविध प्रजातियां यहां देखी जा सकती हैं।[1][2][3]
महेसाणा Mehsana આંબલીયાસણ | |
---|---|
राजमहल, महेसाणा | |
निर्देशांक: 23.60°N 72.40°E | |
देश | भारत |
प्रान्त | गुजरात |
ज़िला | महेसाणा ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,84,991 |
भाषा | |
• प्रचलित | गुजराती |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 384001, 384002 |
दूरभाष कोड | 91 2762 |
वाहन पंजीकरण | GJ-02 |
लिंगानुपात | 1.12 ♂/♀ |
वेबसाइट | mehsananagarpalika |
महेसाणा की स्थिति पर है। यहाँ की औसत ऊँचाई 81 मीटर (265 फीट) है। यह अहमदाबाद महानगर से ६९ मिलोमीटर दूर है।
बहुचरा माता का मंदिर बहुचराजी शहर, जिल्ला महेसाणा गुजरात, भारत में स्थित है। यह अहमदाबाद से 110 किलोमीटर और महेसाणा से 35 कि.मी. की दूरी पर स्थित है।बहुचरा माता एक हिन्दू देवी का नाम है, बहुचर माता के पिता बापल देथा चारण ओर माता देवल आई है, गुजरात के हलवद मे स्थित सापकडा गाँव में चैत्र शुक्ल पूनम के दिन चार देवीओ बुटभवानी माता, बलाड माता, बहुचर माता ओर बालवी माता ने अवतार धारण किया।
अहमदाबाद से 140 किलोमीटर दूर स्थित तरंगा हिल्स को जैन मंदिरों के लिए जाना जाता है। इस पहाड़ी को जैन सिद्ध क्षेत्र कहा जाता है। पहाडी पर 5 दिगंबर और 5 श्वेतांबर मंदिर बने हुए हैं। माना जाता है कि इन पहाड़ियों के शिखर पर अनेक संतों ने मोक्ष प्राप्त किया था। 12वीं शताब्दी में यहां श्वेतांबर सोलंकी राजा कुमारपाल ने भगवान अजीतनाथ के सम्मान में यहां एक खूबसूरत मंदिर का निर्माण करवाया था।
यह लोकप्रिय जैन तीर्थस्थल महेसाणा के घंबू में स्थित है। गंबीरा पार्श्वनाथ को समर्पित यहां का प्रमुख प्रमुख आकर्षण है। यहां तीर्थ यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। हर साल हजारों की तादाद में सैलानियों का यहां आगमन होता है।
अगलोड स्थित यह चर्चित जैन तीर्थस्थल 151 सेमी. ऊंची भगवान वौपूज्यस्वामी की पदमासन मुद्रा में स्थापित प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। मुख्य मंदिर के निकट मनीभद्रवीर मंदिर भी देखा जा सकता है। अदभुत वास्तुकारी का प्रतीक यह मंदिर सिदाना के लिए एक आदर्श स्थल है। मंदिर को गुजरात के सबसे लोकप्रिय मंदिरों में शुमार किया जाता है।
मेहसाना के रूनी गांव में स्थित यह तीर्थ 126 सेमी. ऊंची भगवान गोडीजी पार्श्वनाथ की सफेद प्रतिमा के लिए लोकप्रिय है। यह मूर्ति पदमासन मुद्रा में स्थापित है। माना जाता है कि इसे हेमचन्द्राचार्य ने 450 साल पहले स्थापित किया था।
भोयानी गांव में स्थित जैन तीर्थस्थल भगवान मल्लीनाथ की सफेद मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है। पदमासन मुद्रा में स्थापित इस मूर्ति की ऊंचाई लगभग 1 मीटर है। मंदिर परिसर में तीन खूबसूरत गोपुरों को देखा जा सकता है। इसके निकट ही पदमावती देवी को समर्पित परिसर भी अति सुंदर है। इतिहास में उल्लेख है कि इसे पदमावती नगर के नाम से जाना जाता है। मंदिर में स्थापित मूल प्रतिमा खेद में कुंआ खोदते हुए मिली थी। हर साल माघ के महीने में यहां एक उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।
मेहसाना के शंखेश्वर में स्थित यह जैन तीर्थस्थल 125 फीट ऊंची पदमावती देवी की आकर्षक प्रतिमा के लिए प्रसिद्ध है। पदमावती देवी की मूर्ति के अलावा सरस्वती देवी, महालक्ष्मी देवी, नकोडा भरवजी और मनीभद्रवीर की प्रतिमाएं भी यहां देखी जा सकती हैं। इस तीर्थस्थल में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था है। इस तीर्थ के निकट ही 108 भक्तिविहार पार्श्वनाथ, श्री अगम मंदिर तीर्थ, भक्तामर मंदिर और गुरूमंदिर भी देखे जा सकते हैं।
मेहसाना का निकटतम एयरपोर्ट अहमदाबाद विमानक्षेत्र है, जो यहां से करीब 100 किलोमीटर की दूरी पर है। देश के अनेक हिस्सों से यह एयरपोर्ट जुड़ा हुआ है।
मेहसाना रेलवे स्टेशन देश के अनेक हिस्सों से रेलमार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।
राज्य परिवहन और निजी बसें मेहसाना के लिए नियमित चलती रहती हैं। गुजरात और पड़ोसी राज्यों से मेहसाना सड़क मार्ग द्वारा आसानी से पहुंचा जा सकता है।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.