सालार दे उयुनी
बोलिविया में एक नमक का मैदान / From Wikipedia, the free encyclopedia
सालार दे उयुनी (स्पेनी: Salar de Uyuni), जिसे सालार दे तुनुपा (स्पेनी: Salar de Tunupa) भी कहा जाता है, दुनिया का सबसे बड़ा नमक का मैदान है। १०,५८२[1] वर्ग किमी के क्षेत्रफल (लगभग भारत के त्रिपुरा राज्य के बराबर) वाला यह नमक का मैदान बोलिविया के पोतोसी व ओरूरो विभागों में स्थित है। यह ३,६५६ मीटर (११,९९५ फ़ुट) की ऊँचाई पर ऐन्डी पर्वत शृंखला के छोर पर स्थित है।[2]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4a/Salar_Uyuni_au01.jpg/640px-Salar_Uyuni_au01.jpg)