साँचा:निर्वाचित लेख अगस्त २००९
From Wikipedia, the free encyclopedia
अफ़्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह ३७°१४' उ. से ३४°५०' द. एवं १७°३३' प. से ५१°२३' पू के मध्य स्थित है। इसके उत्तर में भूमध्य सागर एवं यूरोप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। यहां विशाल मरुस्थल, अत्यन्त घने वन, विस्तृत घास के मैदान, बड़ी-बड़ी नदियाँ व झीलें तथा विचित्र जंगली जानवर हैं। अफ़्रीका में विश्व में सबसे बड़ा सहारा मरुस्थल, सबसे बड़ी नील नदी एवं दूसरी सबसे बड़ी विक्टोरिया झील हैं। यहाँ विश्व की दो प्राचीन सभ्यताओं (मिस्र एवं कार्थेज) का भी विकास हुआ था। अफ्रीका महाद्वीप में छोटे-बड़े ५६ देश हैं। इनमें से बहुत से द्वितीय विश्व युद्ध के बाद स्वतंत्र हुए हैं एवं सभी अपने आर्थिक विकास में लगे हुए हैं। जलवायु एवं मिट्टी की भिन्नता के कारण अफ्रीका में भिन्न-भिन्न प्रकार की फसलों की खेती की जाती है। ज्वार-बाजरा, गेहूँ, कैसावा, कपास, मूँगफली, कोको, विभिन्न प्रकार के फल तथा कुछ मसाले जैसे- लौंग आदि अफ्रीका की मुख्य फसलें हैं। विस्तार में...