सउदी अरब
दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश / From Wikipedia, the free encyclopedia
सऊदी अरब का राजतंत्र मध्यपूर्व में स्थित एक सुन्नी मुस्लिम देश है। यह एक इस्लामी राजतंत्र है जिसकी स्थापना १७५० (११६३ हिजरी) के आसपास सउद द्वारा की गई थी। यहाँ की धरती रेतीली है तथा जलवायु उष्णकटिबंधीय मरुस्थल। यह विश्व के अग्रणी तेल निर्यातक देशों में गिना जाता है। सउदी अरब के पश्चिम की ओर लाल सागर है और उसके पार मिस्र। दक्षिण की ओर ओमान और यमन हैं और उनके दक्षिण में हिन्द महासागर। उत्तर में इराक और जॉर्डन की सीमा लगती है जबकि पूरब में फारस की खाड़ी और कुवैत तथा संयुक्त अरब अमीरात। फ़िलिस्तीन का क्षेत्र इसके उत्तर की दिशा में है और अरबों ने इसके इतिहास को बहुत प्रभावित किया है।
सऊदी अरब का राजतंत्र Kingdom of Saudi Arabia المملكة العربية السعودية (अरबी: अल-ममलक अल-अरबिया अस सउदीया) |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
राष्ट्रवाक्य: "अल्लाह के सिवा कोई इबादत के लायक नहीं, हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलेही व सल्लम अल्लाह के रसुल है" There is no god but Allah, Muhammad is the messenger of Allah(the Kalimah) |
||||||
राष्ट्रगान: "अल मलिक" "दीर्घायु हों राजा" |
||||||
राजधानी और सबसे बड़ा नगर | रियाद 24°39′N 46°46′E | |||||
राजभाषा(एँ) | अरबी | |||||
सरकार | इस्लामी पूर्ण राजशाही | |||||
- | खादीम अल हरमैन शरीफैन | किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सउद | ||||
- | युवराज | शहजादा मोहम्मद बिन सलमान | ||||
- | दूसरे शाही राजकुमार | रिक्त | ||||
विधान मण्डल | मंत्री परिषद (सउदी अरब के राजकुमार द्वारा नियुक्त) |
|||||
गठन | ||||||
- | पहला सउदी राज्य स्थापना | 1744 | ||||
- | दूसरा सउदी राज्य स्थापना | 1824 | ||||
- | तीसरा सउदी राज्य घोषणा | 8 जनवरी 1926 | ||||
- | मान्यता | 20 मई 1927 | ||||
- | राजशाही एकीकरण | 23 सितंबर 1932 | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | 2,149,690 km2 (14वां) | ||||
- | जल (%) | नगण्य | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | 2007 जनगणना | 27,601,038 (46वां) | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | 2008 प्राक्कलन | |||||
- | कुल | $593.385 बिलियन (-) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | $23,834 (-) | ||||
मानव विकास सूचकांक (2013) | 0.836[1] बहुत उच्च · 34वाँ |
|||||
मुद्रा | रियाल (एसएआर) | |||||
समय मण्डल | एएसटी (यू॰टी॰सी॰+3) | |||||
- | ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | (आकलन नहीं) (यू॰टी॰सी॰+3) | ||||
दूरभाष कूट | 966 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .sa | |||||
जनसंख्या के अनुमान में 5,576,076 आप्रवासी शामिल। |
यहाँ इस्लाम के प्रवर्तक मुहम्मद साहब का जन्म हुआ था और यहाँ इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थल मक्का और मदीना अवस्थित हैं।[2] इस्लाम में हज का स्थान मक्का बताया गया है और दुनिया के सारे मुसलमान मक्का की ओर ही नमाज अदा करते हैं। यहाँ के मुसलमान मुख्यतः सुन्नी हैं और इस्लाम की राजनैतिक राजधानी के इस देश से बाहर रहने के बावजूद इस देश के लोगों ने इस्लाम धर्म पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है।