हरिमन्दिर साहिब
सिख धर्म का प्रमुख तीर्थ / From Wikipedia, the free encyclopedia
श्री हरिमन्दिर साहिब (पंजाबी भाषा: ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ; हरिमंदर साहिब, हरमंदिर साहिब) सिख धर्मावलंबियों का सबसे पावन धार्मिक स्थल या सबसे प्रमुख गुरुद्वारा है जिसे दरबार साहिब या स्वर्ण मन्दिर भी कहा जाता है। यह भारत के राज्य पंजाब के अमृतसर शहर में स्थित है और यहाँ का सबसे बड़ा आकर्षण है। पूरा अमृतसर शहर स्वर्ण मंदिर के चारों तरफ बसा हुआ है। स्वर्ण मंदिर में हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। अमृतसर का नाम वास्तव में उस सरोवर के नाम पर रखा गया है जिसका निर्माण गुरु राम दास ने स्वयं अपने हाथों से किया था। यह गुरुद्वारा इसी सरोवर के बीचोबीच स्थित है। इस गुरुद्वारे का बाहरी हिस्सा सोने का बना हुआ है, इसलिए इसे 'स्वर्ण मंदिर' के नाम से भी जाना जाता है।
सामान्य तथ्य श्री हरिमन्दिर साहिब, सामान्य जानकारी ...
श्री हरिमन्दिर साहिब | |
---|---|
श्री हरिमन्दिर साहिब, [1][2] | |
सामान्य जानकारी | |
स्थापत्य कला | सिख स्थापत्यकला |
कस्बा या शहर | अमृतसर |
देश | भारत |
निर्माण आरंभ | दिसंबर 1585 |
पूर्ण | अगस्त 1604 |
डिजाइन और निर्माण | |
ग्राहक | गुरु अर्जुन देव और सिख |
वास्तुकार | गुरु अर्जुन देव |
बंद करें