![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/1e/Shiv_Vihar_metro_station_%2528Delhi%2529.jpg/640px-Shiv_Vihar_metro_station_%2528Delhi%2529.jpg&w=640&q=50)
शिव विहार मेट्रो स्टेशन
From Wikipedia, the free encyclopedia
शिव विहार मेट्रो स्टेशन दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर स्थित है, जिसे 31 अक्टूबर 2018 को खोला गया था। यह उन दो स्टेशनों में से एक है, जो दिल्ली-बागपत-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी पर स्थित हैं। शिव विहार स्टेशन लोनी बॉर्डर जवाहर नगर क्षेत्र से सटा हुआ है और बागपत से 25 किमी दूर स्थित है।[1]
सामान्य तथ्य शिव विहार, सामान्य जानकारी ...
बंद करें
शिव विहार नाम का यह मेट्रो स्टेशन दरअसल शिव विहार से 1.6 किलोमीटर दूर स्थित है, जबकि शिव विहार उत्तर पूर्वी दिल्ली का हिस्सा है और यह स्टेशन लोनी बॉर्डर पर बनाया गया है।
दिल्ली मेट्रो के तीसरे चरण के हिस्से के रूप में, शिव विहार पिंक लाइन का टर्मिनल मेट्रो स्टेशन है।[2]