Loading AI tools
ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य एवं राजकुमार विलियम और राजकुमारी कैथरीन के ज्येष्ठ पुत्र विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
वेल्स के राजकुमार जॉर्ज (जॉर्ज अलेक्जेंडर लुइस; जन्म 22 जुलाई 2013) ब्रिटिश शाही परिवार के सदस्य हैं। वह विलियम, वेल्स के राजकुमार और कैथरीन, वेल्स की राजकुमारी की सबसे बड़ी संतान हैं। जॉर्ज यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय के सबसे बड़े पोते भी हैं और अपने पिता के बाद ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी की पंक्ति में दूसरे स्थान पर हैं।
वेल्स के राजकुमार जॉर्ज | |||||
---|---|---|---|---|---|
जन्म | 22 जुलाई 2013 सेंट मैरी अस्पताल, लंदन, इंग्लैण्ड | ||||
| |||||
घराना | हाउस ऑफ़ विंडसर | ||||
पिता | विलियम, वेल्स के राजकुमार | ||||
माता | कैथरीन, वेल्स की राजकुमारी | ||||
धर्म | चर्च ऑफ़ इंग्लैंड |
राजकुमार विलियम अपनी पत्नी की गर्भावस्था के अंतिम दौर में दो सप्ताह के अवकाश पर थे, जो रक्षा मंत्रालय द्वारा सेना के कर्मचारियों को प्रदान किया जाता है।[1] 22 जुलाई 2013 की सुबह डचेस को शुरुआती प्रसव वेदना के साथ सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती किया गया। राजकुमार जॉर्ज का जन्म ब्रिटिश समय के अनुसार शाम चार बजकर 24 मिनट (समन्वित सार्वत्रिक समय अनुसार तीन बजकर चौबीस मिनट) पर हुआ और जन्म के समय उनका वजन आठ पाउण्ड छह औंस (तीन किलो 628 ग्राम) था। डचेज़ ने बच्चे को अस्पताल के प्राइवेट लिंडो विंग में जन्म दिया तब उनके पति उनके साथ ही थे। इसी स्थान पर डायना ने क्रमशः 1982 और 1984 में अपने बेटों राजकुमार विलियम और राजकुमार हैरी को जन्म दिया था। नवजात बच्चे ने महारानी के पूर्व प्रसूतिशास्री मार्कस सेटचेल की देखरेख में जन्म लिया था।[2]
राजकुमार का पूरा नाम और शैली है: हिज़ रॉयल हायनेस प्रिंस जॉर्ज ऑफ़ वेल्स। ये 16 राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के सिंहासनों के उत्तराधिकारियों की पंक्ति में दूसरे स्थान पर हैं।[3] राजगद्दी के वारिसों की सूची में जॉर्ज अपने पिता के पश्चात आते हैं।[4]
महाराजा जॉर्ज पंचम द्वारा 1917 में और महरानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा 2012 में जारी किए गए पत्र पेटेंट के अंतर्गत जॉर्ज ब्रिटिश राजकुमार हैं और अपने नाम के आगे सम्मान बोधक शब्द रॉयल हायनेस शैली के हकदार हैं।[5][6][7]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.