विभीषण
रामायण के एक प्रमुख पात्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
विभीषण रामायण के एक प्रमुख पात्र हैं। वे रावण के भाई थे। विभीषण बहुत ही बड़े राम भक्त थे। उन्होंने लंका में रहते हुए भी राम भक्ति की, जहाँ भगवान श्री राम का शत्रु रावण का राज था। विभीषण रावण का सबसे छोटा भाई था, जिसने लंका पर शासन किया था। वह ऋषि पुलस्त्य के पुत्र ऋषि विश्रवा और केकसी के सबसे छोटे पुत्र थे। लंका के राजा रावण उनके बड़े भाई थे। हालाँकि विभीषण राक्षस जाति के थे, लेकिन वे पवित्र थे और श्री राम के भक्त थे । उनका व्यवहार सच्चे ब्राह्मणो जैसा था। उन्होंने अपने बड़े भाइयों के साथ ब्रह्मा जी की तपस्या की थी, एवं वरदान में अपने लिए ये माँगा की वे हमेशा धर्म-पथ पर चले। विभीषण के गुरु मुनिद्रा ऋषि थे जो मंदोदरी और हनुमान जी के भी गुरु थे।
सामान्य तथ्य विभीषण, लंका के राजा ...
विभीषण | |
---|---|
लंका के राजा | |
शासनावधि | पुराण के अनुसार, अपने ज्येष्ठ भ्राता रावण के मृत्यु बाद |
पूर्ववर्ती | रावण |
जन्म | लंकाਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
निधन | ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
समाधि | ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
जीवनसंगी | सरमा |
संतान | त्रिजटा |
घराना | पुलस्त्य |
पिता | विश्रवा |
माता | निकषा |
बंद करें
.