विकिपीडिया:निर्भीक रहें
From Wikipedia, the free encyclopedia
निर्भीक रहें इन तीन शब्दों से परिभाषित किया जा सकता है: "इसे कर दें।"
![]() |
ये पन्ना छोटे शब्दों में: कृपया बेझिझक विकिपीडिया में निष्पक्ष और सटीक तरीके से सुधार करें। |
विकिपीडिया समुदाय अपने उपयोगकर्ताओं को प्रोत्साहित करता है कि ज्ञानकोश का अद्यतन करते समय निर्भीक रहें। कोई भी विकि तब जल्दी विकसित होती है जब सभी मिलकर समस्या का समाधान करने, व्याकरण ठीक करने, तथ्य जोड़ने, शब्दों का सही चयन करने, आदि में मदद करते हैं। हम सभी से अपेक्षा करते हैं कि निर्भीक रहें और विकिपीडिया को एक बेहतर ज्ञानकोश बनाने में मदद करें। ऐसा कितनी बार हुआ है कि आपने कुछ पढ़ा और मन में आया कि ― आखिर क्यों इस पृष्ठ पर सही वर्तनी, उचित व्याकरण, या एक बेहतर लेआउट नहीं है? विकिपीडिया न सिर्फ आपको लेख जोड़ने व संपादन करने की क्षमता देता है: ये चाहता है कि आप ऐसा करें। इसके लिए विनम्रता आवश्यक है। निश्चय ही यहाँ के अन्य उपयोगकर्ता जो आप लिखेंगे उसे ज़रूर संपादित करेंगे। आप इसे व्यक्तिगत रूप से न लें! वे, हम सब की तरह, यही इच्छा रखते हैं कि विकिपीडिया उतना अच्छा ज्ञानकोश बने जितना यह बन सकता है। तथा, जब कभी आप किसी चर्चा पृष्ठ पर कोई टकराव देखें, तब मात्र एक "मूक दर्शक" बनकर न रहें; साहसिक बनें और अपना मत वहाँ रखें!
मात्र बोलने के बजाय इसे स्वयं सुधारें। यदि आपका ध्यान किसी स्पष्ट गलती या समस्या पर जाए जिसे कोई भी समझदार व्यक्ति ठीक करने की सलाह दे, तो सबसे अच्छा कदम निर्भीक होकर उसे खुद सुधारना हो सकता है, बजाय इसे टिप्पणी या शिकायत द्वारा किसी के ध्यान में लाने से। जितना समय उस समस्या के बारे में लिखने में लगता है, उतने में आप इस ज्ञानकोश को सुधार सकते हैं।
यदि आपके निर्भीक संपादन पूर्ववत हो जाएं तो निराश न हों। फ्रांसिस बेकन, प्रयत्न-त्रुटि विधि के बाद ज्ञान प्राप्त करने के लिए अवलोकन करने के एक प्रारंभिक अधिवक्ता, ने एक बार कहा था: "बिना बेतुकेपन के महान साहस शायद ही कभी होता है।"[1] परेशान होने के बजाय पढें: विकिपीडिया:अच्छी नीयत माने और विकिपीडिया:सभ्यता। अपने बोल्ड संपादन के पूर्ववत होने के बाद, आप वार्ता पृष्ठों पर एक संपादन करने में निर्भिक हो सकते हैं ताकि एक संपादन युद्ध शुरू न हो; अधिक जानकारी के लिए देखें: विकिपीडिया:बोल्ड, रिवर्ट, डिस्कस साइकिल। विकिपीडिया पर कुछ कम-प्रमुख लेखों पर, जिनकी संपादन दर कम है उन पृष्ठों पर, हो सकता है कि आपके बोल्ड संपादन का तुरंत जवाब न दिया जाए। इसके बारे में इस तरह से सोचें: यदि आप अपने किसी संपादन को समय-समय पर पूर्ववत होता नहीं पाते हैं, तो शायद आप पर्याप्त रूप से बोल्ड नहीं हो रहे हैं।