विकिपीडिया:अच्छी नीयत माने
From Wikipedia, the free encyclopedia
अच्छी नीयत माने विकिपीडिया पर एक मौलिक सिद्धांत है। यह धारणा है कि संपादकों के संपादन और टिप्पणियाँ अच्छी नीयत से किये जाते हैं। अधिकांश लोग इस परियोजना में मदद करने की कोशिश करते हैं, नुकसान नहीं। यदि यह झूठ होता, तो विकिपीडिया जैसी परियोजना शुरू से ही बर्बाद हो जाती। इस दिशानिर्देश के लिये आवश्यक नहीं होता कि संपादक इसके विपरीत (बर्बरता) स्पष्ट सबूत की मौजूदगी में भी अच्छी नीयत की कल्पना करना जारी रखे। अच्छी नीयत मान लेना चर्चा और आलोचना निषेध नहीं करता।
![]() |
ये पन्ना हिंदी विकिपीडिया के एक दिशानिर्देश के बारे में है। ये एक मानक है जिसका पालन सभी संपादकों को आमतौर पर करना चाहिए। इसमें बदलाव तभी किया जाना चाहिए जब इसपर सदस्यों में आम सहमती बनी हो। |
![]() |
ये पन्ना छोटे शब्दों में: जब तक कोई स्पष्ट सबूत मौजूद नहीं है, यह मान के चले कि परियोजना पर काम करने वाले लोग इसमें मदद करने की कोशिश कर रहे हैं न कि नुकसान। |
असहमति होने पर अपनी पूरी क्षमता से समस्या को समझाने और हल करने की कोशिश करे, न कि अधिक टकराव का कारण बने और इसलिए दूसरों को सज्जनतापूर्ण उत्तर देने के लिए अवसर दे। विचार करें कि क्या, विवाद अलग दृष्टिकोण की वजह से उपजा, और आम सहमति तक पहुँचने के तरीके की तलाश करे।