वडोदरा
भारत के गुजरात राज्य का एक नगर / From Wikipedia, the free encyclopedia
वडोदरा (Vadodara), जिसे बड़ौदा (Baroda) भी कहा जाता है, भारत के गुजरात राज्य का दुसरा सबसे बड़ा नगर है। यह वडोदरा ज़िले का मुख्यालय है और राज्य की राजधानी, गाँधीनगर, से 141 किमी दूर विश्वामित्री नदी के किनारे बसा हुआ है। भारतीय रेल और राष्ट्रीय राजमार्ग 48 व राष्ट्रीय राजमार्ग 64 इसे दिल्ली, मुम्बई और देश के सभी अन्य भागों से जोड़ते हैं। नगर का नाम 'वड' (बरगद) के वृक्ष पर पड़ा है।[1][2][3] इसका सबसे पुराना उल्लेख 812 ई. के अधिकारदान या राजपत्र में है, जिसमें इसे वादपद्रक बताया गया है। यह अंकोत्तका शहर से संबद्ध बस्ती थी। इस क्षेत्र को जैनियों से छीनने वाले डोडिया राजपूत वंश के राजा चंदन के नाम पर इसे चंदनवाटी के नाम से भी जाना जाता था। समय-समय पर इस शहर के नए नामकरण होते रहे, जैसे वारावती, वातपत्रक, बड़ौदा और 1971 में वडोदरा।[4][5]
सामान्य तथ्य वडोदरा Vadodaraવડોદરાबड़ौदा, देश ...
वडोदरा Vadodara વડોદરા बड़ौदा | |
---|---|
महानगर | |
ऊपर से दक्षिणावेर्त: लक्ष्मी विलास महल, खण्डेराव बाज़ार, वडोदरा नगरकेन्द्र, वडोदरा विमानक्षेत्र, पुराना वडोदरा ज़िला न्यायालय, सरदार पटेल ताराघर, प्रताप विलास महल | |
निर्देशांक: 22.3°N 73.2°E / 22.3; 73.2 | |
देश | भारत |
प्रान्त | गुजरात |
ज़िला | वडोदरा ज़िला |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 420.33 किमी2 (162.29 वर्गमील) |
ऊँचाई | 32 मी (105 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 35,52,351 |
भाषा | |
• प्रचलित | गुजराती |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 390 0XX |
दूरभाष कोड | +91-265 |
वाहन पंजीकरण | GJ-06 (नगरीय), GJ-29 (ग्रामीण) |
साक्षरता दर | 94.5% |
वेबसाइट | www |
बंद करें