![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/72/Gyps_tenuirostris.png/640px-Gyps_tenuirostris.png&w=640&q=50)
लंबी चोंच का गिद्ध
From Wikipedia, the free encyclopedia
लंबी चोंच का गिद्ध (Gyps tenuirostris) हाल ही में पहचानी गई जाति है। पहले इसे भारतीय गिद्ध की एक उपजाति समझा जाता था, लेकिन हाल के शोधों से पता चला है कि यह एक अलग जाति है। जहाँ भारतीय गिद्ध गंगा नदी के दक्षिण में पाया जाता है तथा खड़ी चट्टानों के उभार में अपना घोंसला बनाता है वहीं लंबी चोंच का गिद्ध तराई इलाके से लेकर दक्षिण-पूर्वी एशिया तक पाया जाता है और अपना घोंसला पेड़ों पर बनाता है। यह गिद्ध पुरानी दुनिया का गिद्ध है जो नई दुनिया के गिद्धों से अपनी सूंघने की शक्ति में भिन्न हैं।
सामान्य तथ्य लंबी चोंच का गिद्ध, संरक्षण स्थिति ...
लंबी चोंच का गिद्ध | |
---|---|
![]() | |
लंबी चोंच का गिद्ध | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी |
वर्ग: | पक्षी |
गण: | फ़ॉल्कॉनिफ़ॉर्मिस (या ऍक्सिपिट्रिफ़ॉर्मिस, देखें) |
कुल: | ऍक्सिपिट्रिडी |
वंश: | जिप्स |
जाति: | जी. टॅनुइरॉसट्रिस |
द्विपद नाम | |
जिप्स टॅनुइरॉसट्रिस हॉजसन (in Gray), १८४४[2][3][4] | |
![]() | |
नीले में लंबी चोंच का गिद्ध का क्षेत्र | |
पर्यायवाची | |
बंद करें