रीमा लागू
भारतीय फिल्म अभिनेत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
रीमा लागू (21 जून 1958 – 18 मई 2017) एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री थी। इन्हें हिन्दी और मराठी सिनेमा में सहायक और माँ के कई किरदार निभाने के कारण जाना जाता है।[1] यह लगभग चार दशक से मराठी मंच पर कार्य कर रही थीं। इन्होंने मराठी धारावाहिक "तुजा मजा जामेना" में मुख्य किरदार निभाया था, इसके अलावा हिन्दी धारावाहिक "श्रीमान श्रीमती" और "तू तू मैं मैं" में भी महत्वपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। इन्हें कई हिन्दी फिल्मों में माँ के किरदार निभाने के कारण जाना जाता है, जिसमें मैंने प्यार किया, आशिकी, साजन, हम आपके हैं कौन, रंगीला, वास्तव, कुछ कुछ होता है, कल हो ना हो और हम साथ साथ हैं आदि है।[2][3]
सामान्य तथ्य रीमा लागू, जन्म ...
रीमा लागू | |
---|---|
जन्म |
नयन भडभडे 21 जून 1958 बम्बई, बम्बई राज्य (अब महाराष्ट्र में), भारत |
मौत |
(आयु 59) मुम्बई, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | अभिनेत्री, मॉडल |
कार्यकाल | 1980–2017 |
बंद करें