मैंने प्यार किया
1989 की सूरज बड़जात्या की फ़िल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
मैंने प्यार किया 1989 की सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की संगीतमय प्रेमकहानी फ़िल्म है। प्रमुख भूमिकाओं में सलमान खान और भाग्यश्री हैं। इसे राजश्री प्रोडक्शन्स द्वारा बनाया गया था। यह सूरज की निर्देशक के रूप में शुरुआत, सलमान की पहली प्रमुख भूमिका (पिछले वर्ष की बीवी हो तो ऐसी में सहायक भूमिका के बाद) और भाग्यश्री की फिल्म करियर की शुरुआत थी।
सामान्य तथ्य मैंने प्यार किया, निर्देशक ...
मैंने प्यार किया | |
---|---|
मैंने प्यार किया का पोस्टर | |
निर्देशक | सूरज बड़जात्या |
निर्माता | ताराचंद बड़जात्या |
अभिनेता |
सलमान ख़ान, भाग्यश्री, लक्ष्मीकांत बेर्डे, आलोक नाथ, मोहनीश बहल |
संगीतकार | रामलक्ष्मण |
निर्माण कंपनी |
|
वितरक | राजश्री प्रोडक्शन्स |
प्रदर्शन तिथि |
1989 |
लम्बाई |
192 मिनट |
देश | भारत |
भाषा | हिन्दी |
बंद करें
यह 1989 वर्ष की शीर्ष कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी और 1980 के दशक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। इस फिल्म का साउंडट्रैक एल्बम भी 1980 के दशक का सर्वश्रेष्ठ बिकने वाला बॉलीवुड संगीत एल्बम था। 35वें फिल्मफेयर पुरस्कार में, फिल्म ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म सहित छह पुरस्कार जीते।