राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (अंग्रेज़ी: National Democratic Alliance, N.D.A.) या राजग भारत के कुछ राजनैतिक दलों का एक गठबन्धन है। इसका नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी करती है। मई 1998 में इस गठबंधन की घोषणा हुई थी जो उस समय ग़ैर कांग्रेसी सरकार के गठन के निर्माण में पहला कदम था। गठन समय इसके १३ सदस्य थे। शरद यादव को इसका संयोजक बनाया गया था, किन्तु उनके दल ने गठबन्धन से सम्बन्ध विच्छेद कर लिया।

सामान्य तथ्य राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन, संक्षेपाक्षर ...
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन
Thumb
संक्षेपाक्षर राजग
दल अध्यक्ष अमित शाह
(केंद्रीय कैबिनेट मंत्री)
नेता लोकसभा नरेंद्र मोदी
(प्रधानमंत्री)
नेता राज्यसभा जगत प्रकाश नड्डा
(केंद्रीय कैबिनेट मंत्री)
गठन 15 मई 1998; 26 वर्ष पूर्व (1998-05-15)
गठबंधन 40 घटक दल
लोकसभा मे सीटों की संख्या
293 / 543
राज्यसभा मे सीटों की संख्या
113 / 245
राज्य विधानसभा में सीटों की संख्या
2,100 / 4,036
विचारधारा
भारत की राजनीति
राजनैतिक दल
चुनाव
बंद करें

वर्तमान समय में अमित शाह इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इसके अलावा प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा में नेता हैं जबकि थावरचंद गहलोत राज्यसभा में नेता हैं। इसके नेता, नरेंद्र मोदी ने २६ मई २०१४ को भारत के प्रधानमन्त्री के रूप में शपथ ली। भारतीय आम चुनाव, २०१९ में, गठबन्धन ने आगे बढ़कर ४५.४३% के संयुक्त वोट शेयर के साथ अपनी ३५३ सीटों पर वृद्धि की।[1]

2024 के चुनावों में, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लोकसभा में 543 में से 293 सीटें हासिल कीं, लेकिन विपक्ष द्वारा शुरू में अनुमानित से ज़्यादा सीटें हासिल करने के बाद भाजपा ने अपना बहुमत खो दिया। विपक्षी गठबंधन भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) ने 234 सीटें हासिल कीं, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सबसे ज़्यादा 99 सीटें जीतीं, जिससे पार्टी को 10 साल में पहली बार आधिकारिक विपक्ष का दर्जा मिला। सात निर्दलीय और गैर-गठबंधन दलों के दस उम्मीदवारों ने भी लोकसभा में सीटें जीतीं।[2][3][4]

7 जून 2024 को, मोदी ने भारत के 15वें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 293 सांसदों के समर्थन की पुष्टि की।[5] यह मोदी का प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल था और पहली बार उन्होंने गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया,[6] जिसमें आंध्र प्रदेश की तेलुगु देशम पार्टी और बिहार की जनता दल (यूनाइटेड) दो मुख्य सहयोगी बनकर उभरीं।[7][8][9]

इतिहास

मई 1998 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की घोषणा हुई थी जो उस समय ग़ैर काॅन्ग्रेसी सरकार के गठन के निर्माण में पहला कदम था लेकिन एक वर्ष के भीतर ही ढह गया क्योंकि ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके)ने अपना समर्थन वापस ले लिया। इसे और विस्तृत करने के लिये कुछ नये दलों के साथ मिलकर 1999 का लोकसभा चुनाव जीतने का नये सिरे से प्रयास किया गया। इसके परिणाम बेहतर निकले और राजग को पूरे पाँच साल के लिये तात्कालिक प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तहत सत्ता संचालित करने का अवसर मिला। वाजपेयी ने अपना कार्यकाल बेहतर ढँग से पूरा किया। 2004 के लोकसभा चुनाव जीतने की उम्मीद के साथ यह गठबन्धन पुन: मैदान में उतरा लेकिन कांग्रेस पार्टी नीत गठबन्धन को अन्य गुट निरपेक्ष पार्टियों से समर्थन मिलने से इसे विपक्ष में बैठना पड़ा। हालांकि कांग्रेस और राजग की प्रमुख पार्टी भाजपा को लोकसभा में मिली सीटों की संख्या में कोई बहुत बड़ा अन्तर नहीं था लेकिन बहुमत का जुगाड़ करने में भाजपा असफल रही।

संरचना

भारत में राजनीतिक दलों की मूल प्रवृत्ति गठबन्धन बनाने की कम और उसे तोड़ने की ज़्यादा रही है। इस प्रवृत्ति को देखते हुए राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबन्धन एक कार्यकारी बोर्ड या पोलित ब्यूरो के रूप में एक औपचारिक संरचना नहीं है अपितु यह व्यक्तिगत रूप से कुछ दलों के नेताओं की महत्वाकांक्षा को पूर्ण करने के लिये सीटों के उपचुनाव में साझा रणनीति बनाने के लिये एक समझौते जैसा लगता है। राष्ट्रहित के मुद्दों पर निर्णय लेने अथवा संसद में उन मुद्दों को उठाते समय दलों के बीच विभिन्न विचारधाराओं को देखते हुए कभी सहमति तो कभी असहमति जैसी कठिनाई आती है जिसके कारण सहयोगी दलों के बीच विभाजित मतदान के कई मामले भी देखने में आये हैं। इसके पहले संयोजक ज्योर्ज फ़र्नान्डिस के ख़राब स्वास्थ्य के कारण शरद यादव को इसका संयोजक नियुक्त किया गया था। परन्तु आगे चलकर वे भी इससे अलग हो गये।

अतीत और वर्तमान सदस्य

संसद में सीट

अधिक जानकारी दल, लोक सभा ...
बंद करें
  • स्रोत:[11]

प्रधानमंत्रियों की सूची

अधिक जानकारी क्रम सं., प्रधानमंत्री ...
क्रम सं. प्रधानमंत्री चित्र कार्यकाल लोक सभा मंत्रिमंडल चुनाव क्षेत्र दल
पदग्रहन पदमुक्ति अवधि
1 अटल बिहारी वाजपेयी Thumb 19 मार्च 1998 10 अक्टूबर 1999 6 साल, 64 दिन 12वीं वाजपेयी II लखनऊ भारतीय जनता पार्टी  
10 अक्टूबर 1999 22 मई 2004 13वीं वाजपेयी III
2 नरेंद्र मोदी Thumb 26 मई 2014 30 मई 2019 10 साल, 82 दिन 16वीं मोदी I वाराणसी
30 मई 2019 9 जून 2024 17वीं मोदी II
9 जून 2024 पदस्थ 18वीं मोदी III
बंद करें

उप प्रधानमंत्रियों की सूची

अधिक जानकारी क्रम सं., उप प्रधानमंत्री ...
क्रम सं. उप प्रधानमंत्री चित्र कार्यकाल लोक सभा प्रधानमंत्री चुनाव क्षेत्र
पदग्रहन पदमुक्ति अवधि
1 लालकृष्ण आडवाणी Thumb 29 जून 2002 22 मई 2004 1 साल, 328 दिन 13वीं अटल बिहारी वाजपेयी गांधीनगर
बंद करें

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.