Loading AI tools
भारतीय राजनीतिज्ञ विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
रामकृपाल यादव एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं।[2] सम्प्रति वे भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं और पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव थे।[3] वे सोलहवीं लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी के रूप में पाटलिपुत्र लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र सांसद निर्वाचित हुए।[4]
रामकृपाल यादव | |
---|---|
जन्म |
12 अक्टूबर 1957 पटना, बिहारपटना |
नागरिकता | भारत[1] |
शिक्षा | स्नातक (ऑनर्स), एलएलबी (मगध विश्वविद्यालय, बिहार)मगध विश्वविद्यालय |
पेशा | राजनीतिज्ञ[1] |
राजनैतिक पार्टी | राष्ट्रीय जनता दल, भारतीय जनता पार्टी[1] |
धर्म | हिन्दू |
जीवनसाथी | किरण यादव |
बच्चे | 2 पुत्र एवं 1 पुत्री |
वेबसाइट http://www.ramkripalyadav.in |
रामकृपाल यादव का (जन्म 12 अक्तूबर 1957) में पटना जिला के साबर-चक (पाटलिपुत्र लोकसभा से संबंध) नामक एक छोटे से गांव में हुआ। रामकृपाल यादव को बचपन में ही अपनी जिम्मेदारियों का अहसास हो गया। 10वीं की परीक्षा 1974 में माध्यमिक विद्यालय, पटना से तथा 12वीं की परीक्षा 1976 में उच्च विद्यालय, पटना से करने के बाद 1972 में बीए ऑनर्स (इतिहास) से उत्तीर्ण किया।
श्रीमती किरण देवी के साथ इनका विवाह हुआ। रामकृपाल यादव के दो पुत्र (अभिषेक यादव और अभिमन्यु यादव[5]) एवं पुत्री (आरती) हैं।
युवा अवस्था से ही छात्र आन्दोलनों में सक्रिय रहे रामकृपाल यादव ने वर्ष 1977 में अपनी राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। 1977 छात्र संघ के अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के सिनेटर चुने गये। पटना नगर निगम के चुनाव में वार्ड संख्या-10 से पार्षद और पटना के उप-महापौर बने। रामकृपाल यादव पहली बार 1992 में बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। 1993 में पहली बार लोकसभा के सदस्य बने। वर्ष 2010 में राष्ट्रीय जनता दल की ओर से राज्य सभा के सदस्य बने। रामकृपाल यादव एक जमाने में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के काफी करीबी रह चुके हैं। वे राष्ट्रीय जनता दल के बड़े नेता थे।
2014 में भाजपा प्रत्याशी के रुप में पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से १६वीं लोकसभा के सदस्य चुने गये और भारत सरकार में पेय जल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री बने।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.