राजपाल एण्ड सन्स
From Wikipedia, the free encyclopedia
राजपाल एण्ड सन्स हिन्दी पुस्तकों के एक प्रमुख प्रकाशक हैं। इसकी स्थापना १९१२ में लाहौर में की गयी थी। आरम्भ में इस प्रकाशन ने हिन्दी, उर्दू, अंग्रेजी तथा पंजाबी भाषाओं में आध्यात्मिक, सामाजिक तथा राजनीतिक विषयों पर पुस्तकें प्रकाशित कीं। भारत के विभाजन के उपरान्त १९४७ में यह प्रकाशन दिल्ली आ गया और भारत के प्रमुख हिन्दी प्रकाशक के रूप में जाने जाने लगा।