यूनाइटेड किंगडम के सशस्त्र बल
यूनाइटेड किंगडम के सषस्त्र बल / From Wikipedia, the free encyclopedia
ब्रिटिश सशस्त्र बल, यूनाइटेड किंगडम के सैन्य बल हैं, जिनका कार्य ब्रिटेन, उसी मुकुटिया निर्भर्ताओं और समुद्रपार प्रदेशों की रक्षा और अन्य क्षेत्रों में ब्रिटेन के हितों की रक्षा व पूर्ती करना, तथा शांति-बहाली और मानवी कार्यों में यूके का प्रतिनिधित्व करना है। इनकी स्थापना सन् १७०७ में ऍक्ट्स ऑफ़ यूनियन के पारित होने के बाद होआ था, जब इंग्लैंड राज्य और स्कॉटलैंड राज्य का विलय कर, संयुक्त ग्रेट ब्रिटेन राजशाही स्थापित की गयी थी, साथ ही दोनों राज्यों के सैन्य बलों को भी एकीकृत किया गया था। स्थापना-पश्चात्, अपने ३०० वर्षों के इतिहास में ब्रिटिश बलों ने अनेक सैन्य कार्रवाईयों में भाग लिया है, जिनमें सप्तवर्षीय युद्ध, नेपोलियाई युद्ध, क्रीमियन युद्ध, तथा प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध भी शामिल हैं। बीती सदियों में इन बलों की लगातार विजेलीलाओं ने वैश्विक मंच पर ब्रिटेन को विश्व के महत्वपूर्णतम् सैन्य महाशक्तियों में से एक के रूप में स्थापित कर दिया है। इन बालों के बदौलत १८वीं शताब्दी से २०वीं शताब्दी के बीच, यूनाइटेड किंगडम ने इतिहास के सबसे बड़े औपनिवेशिक साम्राज्य पर राज किया और १९वीं शताब्दी के एकमात्र वैश्विक परमशक्ति बन कर उबरी। आज यह विश्व के कई क्षेत्रों में शांति-बहाली और मानवीय कार्यों में शरीक है, तथा विश्व-विस्तृत सैन्य ठिकानें प्रबंधित करती है।
उनकी महिमा के सशस्त्र बल | |
---|---|
स्थापना | 1707 |
वर्तमान रूप | 1801 |
सेवा शाखाएं |
|
मुख्यालय | रक्षा मंत्रालय, लन्दन |
नेतृत्व | |
प्रधान सेनापति | चार्ल्स तृतीय |
रक्षा सचिव | माइकल फैलऑन |
सशस्त्र बलों के प्रमुख | एयर चीफ मार्शल स्टुअर्ट पीच |
जन-शक्ति | |
मिलिट्री उम्र | 16 |
अनिवार्य सैनिक सेवा | नहीं |
सक्रिय कर्मी | 153,470[nb 1] |
रिज़र्व कर्मी | 81,850[nb 2] |
व्यय | |
बजट | £46 billion; FY 2016–17[1] (≈$65 billion)[2] |
सकल घरेलू उत्पाद का प्रतिशत | 2.0%; FY 2015–16[3] |