![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/45/Mumbai_Metropolitan_Railway_Schematic_Map_%2528simplified%2529.svg/langhi-640px-Mumbai_Metropolitan_Railway_Schematic_Map_%2528simplified%2529.svg.png&w=640&q=50)
मुंबई उपनगरीय रेल
From Wikipedia, the free encyclopedia
यह मुंबई की उपनगरीय रेलवे है। इसे मुंबई में लोकल ट्रेन भी कहा जाता है।
मुंबई उपनगरीय रेलवे | |||
---|---|---|---|
स्थान | मुम्बई | ||
प्रचालन आरम्भ | 1853 | ||
कुल लम्बाई | 303 कि॰मी॰ | ||
दैनिक यात्री | 6.94 मिलियन दैनिक | ||
पटरी नाप | 1676 mm (5 ft 6 इंच) (ब्रॉड गेज) | ||
संचालक | पश्चिमी रेलवे and मध्य रेलवे | ||
|
![यह नक्शा मुंबई उपनगरीय रेल नेटवर्क की पूर्ण समीक्षा देने के लिए डिज़ाइन की गई है। इसमें मुंबई लोकल (वेस्टर्न लाइन, सेंट्रल लाइन, हार्बर लाइन, ट्रांस हार्बर लाइन, मुंबई मेट्रो, मोनो रेल) के बारे में अधिक जानकारी शामिल है जैसे- फास्ट / स्लो लाइन्स, स्टेशनों के बीच लगभग यात्रा समय, ग्रिड के सभी स्टेशनों की सूची के साथ सूचकांक, स्टेशन कोड आदि](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/fc/Mumbai_Rail_Map_-_Hindi.jpg/640px-Mumbai_Rail_Map_-_Hindi.jpg)
मुंबई उपनगरीय रेलवे (मराठी: मुंबई उपनगरीय रेल्) प्रणाली, जो मुंबई में लोक परिवहन प्रणाली का भाग है, सरकारी भारतीय रेल की दो मण्डलीय भुजाओं, पश्चिम रेलवे व मध्य रेलवे द्वारा संचालित हैं। इस प्रणाली में, 6.1 मिलियन यात्रियों को प्रतिदिन यातायात उपलब्ध होता है। इस प्रकार, यह भारतीय रेल की दैनिक यात्री क्षमता का भार उठाती है। यह विश्व की सर्वाधिक यात्री घनत्व वाली उपनगरीय रेल सेवा है। इन मार्गों पर चलने वाली रेलगाड़ियों को स्थानीय लोगों द्वारा प्रायः लोकल कहा जाता है। भारतीय रेल एवं मुंबई उपनगरीय रेलवे, दोनों ही, अंग्रेज़ों द्वारा भारत में अप्रैल 1853 में बनवायी गयी प्रथम रेलवे के अंकुर की शाखाएं हैं। यह एशिया की प्राचीनतम रेलवे प्रणाली है। प्रथम रेल मुंबई से ठाणे तक 34 कि॰मी॰ की दूरी तक चली थी। बॉम्बे रेलवे इतिहास समूह[1] इस लाइन को रेलवे धरोहर घोषित कराने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।