मायोन ज्वालामुखी
फ़िलीपीन्स में स्थित एक ज्वालामुखी / From Wikipedia, the free encyclopedia
मायोन ज्वालामुखी (Mayon Volcano) फ़िलिपीन्ज़ देश के लूज़ोन द्वीप पर स्थित बिकोल प्रशासनिक क्षेत्र के अल्बाय प्रान्त में एक सक्रीय मिश्रित ज्वालामुखी है। यह अपने लगभग पूरे शंकु आकार के लिए जाना जाता है। इसका समय-समय पर विस्फोट होता रहता है, जिसमें सन् 1814, 1881–1882, 1897, 1984, 1993, 2006, 2008 और 2009–2010 के विस्फोट शामिल हैं। 1938 में इसे एक राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया, जिसका नाम 2000 में बदलकर मायोन ज्वालामुखी प्राकृतिक उद्यान (Mayon Volcano Natural Park) रख दिया गया।[3]
सामान्य तथ्य मायोन ज्वालामुखी Mayon Volcano, उच्चतम बिंदु ...
मायोन ज्वालामुखी Mayon Volcano | |
---|---|
बुल्कांग मायोन (Bulkang Mayon) | |
उच्चतम बिंदु | |
ऊँचाई | 2,463 मी॰ (8,081 फीट) [1] |
उदग्रता | 2,447 मी॰ (8,028 फीट) [1] |
सूचीयन | |
निर्देशांक | 13°15′24″N 123°41′6″E |
भूगोल | |
स्थान | लूज़ोन |
देश | फ़िलिपीन्ज़ |
क्षेत्र | बिकोल क्षेत्र |
प्रान्त | अल्बाय |
भूविज्ञान | |
पर्वत प्रकार | मिश्रित ज्वालामुखी |
अंतिम विस्फोट | सितम्बर 18, 2014 |
आरोहण | |
प्रथम आरोहण | सन् 1858[2] |
बंद करें