![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/b/b0/World_location_map_%2528equirectangular_180%2529.svg/langhi-640px-World_location_map_%2528equirectangular_180%2529.svg.png&w=640&q=50)
मातो ग्रोसो
From Wikipedia, the free encyclopedia
मातो ग्रोसो (पुर्तगाली उच्चारण: [ˈmatu ˈɡɾosu] – lit. "घनी झाडियाँ") ब्राज़ील का एक राज्य है। पश्चिमी ब्राज़ील में स्थित यह आकार में तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।[2]
सामान्य तथ्य मातु ग्रोसु का राज्य, देश ...
मातु ग्रोसु का राज्य | |||
---|---|---|---|
राज्य | |||
| |||
![]() मातु ग्रोसु की नक्शे पर स्थिति | |||
देश | ![]() | ||
राजधानी और सबसे बडा शहर | कुईआबा | ||
शासन | |||
• राज्यपाल | पेड्रो टाक्वेस (ब्राजीलियाई सामाजिक लोकतांत्रिक दल) | ||
क्षेत्रफल | |||
• कुल | 903357 किमी2 (3,48,788 वर्गमील) | ||
क्षेत्र दर्जा | तीसरा सबसे बड़ा | ||
जनसंख्या (2014)[1] | |||
• कुल | 32,24,357 | ||
• दर्जा | 17 | ||
• घनत्व दर्जा | 25 | ||
वासीनाम | मातु-ग्रोसेनियाई | ||
जीडीपी | |||
• वर्ष | 2006 estimate | ||
• कुल | R$ 35,284,000,000 | ||
• प्रति व्यक्ति | R$ 12,350 | ||
एचडीआई | |||
• वर्ष | 2010 | ||
• श्रेणी | 0.725 – ज्यादा(११वाँ) | ||
समय मण्डल | BRT-1 (यूटीसी-4) | ||
• ग्रीष्मकालीन (दि॰ब॰स॰) | BRST-1 (यूटीसी-3) | ||
डाक कूट | 78000-000 से 78890-000 | ||
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | BR-MT | ||
वेबसाइट | mt.gov.br |
बंद करें
पड़ोसी राज्य हैं रोन्डोनिया, अमेज़ोनास राज्य, पारा, टोकैन्टिन्स राज्य, गोइआस और मातो ग्रोसो डो सुल। दक्षिण पश्चिम में इसकी सीमाएँ बोलीविया से भी मिलती हैं। मातु ग्रोसु में कोई पहाड नहीं हैं और यहाँ जमीन लगभग सीधी ही है। गुफाओं, झरनों, जलप्रपातो से भरपूर चपाडा डोस गुईमारेस राष्ट्रीय उद्यान यहाँ का प्रमुख पर्यटन आकर्षण केंद्र है। इसके उत्तर में जैव विविधता से भरपूर अमेज़न के प्रसिद्ध घने जंगल हैं। यहाँ शिंगु राष्ट्रीय उद्यान और अरागुआईया नदी भी हैं। दक्षिण की तरफ़ गीली भूमि पैंटानल हज़ारों पशु पक्षियों और जल जीवों का घर है।