![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/40/Ma%25E1%25B8%25A5m%25C5%25ABd_al-K%25C4%2581%25C5%25A1%25C4%25A1ar%25C4%25AB%252C_Wax.jpg/640px-Ma%25E1%25B8%25A5m%25C5%25ABd_al-K%25C4%2581%25C5%25A1%25C4%25A1ar%25C4%25AB%252C_Wax.jpg&w=640&q=50)
महमूद काश्गरी
From Wikipedia, the free encyclopedia
महमूद काश्गरी (उईग़ुर: مەھمۇد قەشقىرى, अंग्रेज़ी: Mahmud al-Kashgari) ११वीं सदी ईसवी के काल में तुर्की भाषाओँ के एक विद्वान और कोशकर्मी (शब्दकोष निर्माता) थे। वे मध्य एशिया के काश्गर शहर के निवासी थे। उन्होंने १०७४ ईसवी में तुर्की भाषाओँ का पहला सम्पूर्ण शब्दकोश तैयार किया, जिसका नाम 'दीवान-उ-लुग़ात-उत-तुर्क' था।[1] यह उन्होंने बग़दाद के अरब ख़लीफ़ाओं के लिए बनाया जो तुर्की लोगों के नए सहयोगी बन गए थे। इसमें कई शैलियों की पुरानी तुर्की रुबाईयाँ लिखी हुई हैं और तुर्क लोगों के निवास क्षेत्रों का सबसे पहला ज्ञात नक़्शा भी है। यह नक़्शा इस्तानबुल में तुर्की के राष्ट्रीय संग्रहालय में रखा हुआ है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/40/Ma%E1%B8%A5m%C5%ABd_al-K%C4%81%C5%A1%C4%A1ar%C4%AB%2C_Wax.jpg/640px-Ma%E1%B8%A5m%C5%ABd_al-K%C4%81%C5%A1%C4%A1ar%C4%AB%2C_Wax.jpg)