![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/73/Hadimba_Devi_Mandir.jpg/640px-Hadimba_Devi_Mandir.jpg&w=640&q=50)
मनाली, हिमाचल प्रदेश
भारत के हिमाचल प्रदेश का एक शहर / From Wikipedia, the free encyclopedia
अन्य प्रयोगों के लिए, मनाली (बहुविकल्पी) देखें।
मनाली (Manali) भारत के हिमाचल प्रदेश राज्य के कुल्लू ज़िले में स्थित एक नगर है। यह 1,950 मीटर (6,398 फीट) की ऊँचाई पर ब्यास नदी के किनारे कुल्लू घाटी के उत्तरी छोर पर बसा हुआ है। मनाली राज्य की राजधानी, शिमला, से 270 किमी उत्तर में, चंडीगढ़ से 309 किमी पूर्वोत्तर में और दिल्ली से 544 किमी पूर्वोत्तर में स्थित है। यह भारत के लद्दाख़ क्षेत्र और फिर काराकोरम दर्रे के पार तारिम द्रोणी में यारकन्द और ख़ोतान जाने के प्राचीन व्यापारिक मार्ग का आरम्भ-बिन्दु है। मनाली एक लोकप्रिय पर्वतीय स्थल (हिल स्टेशन) है और पर्यटकों के लिए लाहौल और स्पीति ज़िले तथा लेह का प्रवेशद्वार भी है।[1][2]
सामान्य तथ्य मनाली Manali, देश ...
मनाली Manali | |
---|---|
![]() मनाली का हिडिम्बा देवी मंदिर | |
निर्देशांक: 32.249°N 77.186°E / 32.249; 77.186 | |
देश | ![]() |
प्रान्त | हिमाचल प्रदेश |
ज़िला | कुल्लू ज़िला |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 8,096 |
भाषा | |
• प्रचलित | पहाड़ी, हिन्दी |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 175 131 |
दूरभाष कूट | +911902 |
वाहन पंजीकरण | एच पी - 58 |
वेबसाइट | https://ongpl.com |
बंद करें