![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f7/Kankalini_Temple_5983.jpg/640px-Kankalini_Temple_5983.jpg&w=640&q=50)
मधेश प्रदेश
नेपाल के मिथिला क्षेत्र में अवस्थित प्रदेश / From Wikipedia, the free encyclopedia
मधेश प्रदेश नेपाल के सात प्रदेशो में से एक है। २० सितम्बर २०१५ को लागू हुए संविधान में नए सात प्रदेशों का प्रावधान है। [1] १७ जनवरी २०२२ को प्रादेशिक सभा ने इस प्रदेश का नाम "मधेश प्रदेश" रखा और जनकपुर को इस की स्थायी राजधानी घोसित कर दी।[2] नेपाल के इस प्रदेश में मुख्य रूप से मैथिली भाषा बोलने वाले लोग हैं। मैथिली बोलने वाले लोग इस के आठो परसा जिले से सप्तरी जिले तक में लगभग पाये जाते हैं।[1] उप-महानगर जनकपुर[3], जनकपुरधाम नाम से भी जाना जाता है, जो धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र है।[4] और यह उप-महानगर प्राचीन मिथिला की भी राजधानी थी जहाँ के शासक विदेह-वंश के राजा थें।[5][6] और महानगर बीरगंज[7], जो आर्थिक रूप से बहुत ही महत्वपूर्ण औद्योगिक केंद्र है और इस प्रदेश का एक मात्र महानगर है।[8]
सामान्य तथ्य मधेश प्रदेश, देश ...
मधेश प्रदेश | |
---|---|
घड़ी के चाल अनुसार ऊपर से जानकी मंदिर, नेपाल प्रवेश द्वार बीरगंज, गढ़ीमाई मंदिर, छिन्नमस्ता भगवती मंदिर, और कंकालिनी मंदिर | |
![]() मधेश प्रदेश की अवस्थिति | |
मधेश प्रदेश का मानचित्र | |
देश | ![]() |
गठन | २० सितम्बर २०१५ |
राजधानी | जनकपुर |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 9661 किमी2 (3,730 वर्गमील) |
जनसंख्या | |
• कुल | 54,04,145 |
समय मण्डल | नेपाल समय (यूटीसी+5:45) |
भूगोल सूचक संख्या | NP-TW |
मुख्य भाषा | मैथिली |
बंद करें