![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/89/Husain_with_Rammanohar_%2528cropped%2529.jpg/640px-Husain_with_Rammanohar_%2528cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
मकबूल फ़िदा हुसैन
उनके दादा की मौत के बाद वे अपने दादाजी के कमरे में ही रहते हैं और उनकी अचकन पाहन कर सोये रहते थे। / From Wikipedia, the free encyclopedia
मक़बूल फ़िदा हुसैन (जन्म सितम्बर १७, १९१५, पंढरपुर), (मृत्यु जून 09, 2011, लंदन),एम एफ़ हुसैन के नाम से जाने जाने वाले भारतीय चित्रकार थे।
सामान्य तथ्य मकबूल फ़िदा हुसैन, जन्म ...
मकबूल फ़िदा हुसैन | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
17 सितंबर 1915[1][2][3] पंढरपुर |
मौत |
9 जून 2011[4][5][6][7] लंदन |
मौत की वजह | प्राकृतिक मृत्यु हृदयाघात |
नागरिकता | भारत,[8] क़तर[9] |
पेशा | चित्रकार,[10] फ़िल्म निर्देशक, राजनीतिज्ञ, कलाकार,[11] पटकथा लेखक,[12] फ़िल्म निर्माता,[13] फोटोग्राफर[14] |
धर्म | इस्लाम |
बच्चे | शमशाद हुसैन |
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ | |
पुरस्कार | पद्म भूषण, कला में पद्मश्री श्री, पद्म विभूषण |
बंद करें
एक कलाकार के तौर पर उन्हे सबसे पहले १९४० के दशक में ख्याति मिली। १९५२ में उनकी पहली एकल प्रदर्शनी ज़्युरिक में हुई। इसके बाद उनकी कलाकृतियों की अनेक प्रदर्शनियां यूरोप और अमेरिका में हुईं।
१९६६ में भारत सरकार ने उन्हे पद्मश्री से सम्मानित किया। उसके एक साल बाद उन्होने अपनी पहली फ़िल्म बनायी: थ्रू द आइज़ ऑफ अ पेन्टर (चित्रकार की दृष्टि से)। यह फ़िल्म बर्लिन उत्सव में दिखायी गयी और उसे 'गोल्डेन बियर' से पुरस्कृत किया गया।